DC किन्नौर सहित 4 अधिकारियों के तबादले रद्द, 2 IAS व 1 HAS तबदील

Edited By Vijay, Updated: 06 Jul, 2019 09:42 PM

transfer

राज्य सरकार की तरफ से 1 आई.ए.एस. व 10 एच.ए.एस. अधिकारियों के तबादला आदेशों को संशोधित किया गया है। इसके अलावा 2 आई.ए.एस. और 1 एच.ए.एस. अधिकारी को तबदील किया गया है, साथ ही 1 आई.ए.एस. और 3 एच.ए.एस. के तबादला आदेश रद्द किए गए हैं।

शिमला: राज्य सरकार की तरफ से 1 आई.ए.एस. व 10 एच.ए.एस. अधिकारियों के तबादला आदेशों को संशोधित किया गया है। इसके अलावा 2 आई.ए.एस. और 1 एच.ए.एस. अधिकारी को तबदील किया गया है, साथ ही 1 आई.ए.एस. और 3 एच.ए.एस. के तबादला आदेश रद्द किए गए हैं। सरकार की तरफ से जिन 4 अधिकारियों के तबादला आदेश रद्द किए गए हैं, उनमें डी.सी. किन्नौर व आई.ए.एस. अधिकारी गोपाल चंद का तबादला आदेश भी रद्द किया गया है। इसी तरह एच.ए.एस. अधिकारी राकेश शर्मा, विनय कुमार और डा. मदन कुमार के तबादला आदेश रद्द किए गए हैं।

इन 3 अधिकारियों को किया तबदील

सरकार की तरफ से जिन 3 अधिकारियों को तबदील किया गया है, उसमें आई.ए.एस. अपूर्व देवगन को एस.डी.एम. करसोग से ए.डी.सी. कम प्रोजैक्ट डायरैक्टर डी.आर.डी.ए. शिमला और एस.डी.एम. बिलासपुर व आई.ए.एस. अधिकारी प्रियंका वर्मा को एस.डी.एम. बिलासपुर से ए.डी.सी. कम प्रोजैक्ट डायरैक्टर डी.आर.डी.ए. नाहन लगाया गया है। इसके अलावा एच.ए.एस. अधिकारी व एस.डी.एम. धर्मशाला शिव कृष्ण पराशर को एस.डी.एम. ज्वाली लगाया गया है।

11 अधिकारियों के तबादला आदेशों में संशोधन

सरकार ने जिन 11 अधिकारियों के तबादला आदेश संशोधित किए हैं, उसमें आई.ए.एस. अधिकारी व एम.डी. कांगड़ा सैंट्रल को-ऑप्रेटिव बैंक विनोद कुमार को रजिस्ट्रार को-ऑप्रेटिव सोसायटी शिमला लगाया गया है। सरकार की तरफ से 10 एच.ए.एस. अधिकारियों के तबादला आदेश भी संशोधित किए गए हैं। इनमें एस.डी.एम. धर्मपुर राज कृष्ण को ए.सी. टू डी.सी. हमीरपुर, एस.डी.एम. बड़सर अजीत कुमार भारद्वाज को जी.एम. (एडमिनिस्टे्रशन/प्रोजैक्ट्स) इन एस.पी.वी. शिमला स्मार्ट सिटी शिमला, एस.डी.एम. मंडी डा. हरीश गज्जू को एस.डी.एम. धर्मशाला, उप सचिव राजस्व नरेंद्र कुमार को एस.डी.एम. बिलासपुर, एस.डी.एम. धीरा छवि नांटा को एस.डी.एम. बैजनाथ, ए.सी. टू डी.सी. हमीरपुर सन्नी शर्मा को एस.डी.एम. धर्मपुर, एस.डी.एम. बल्ह (नेरचौक) सुरिंद्र कुमार को एस.डी.एम. करसोग, ए.सी. टू डी.सी. धर्मशाला अरुण कुमार को एस.डी.एम. धीरा, एस.डी.एम. उदयपुर प्रदीप कुमार को एस.डी.एम. बड़सर तथा एस.डी.एम. बैजनाथ विकास जम्वाल को संयुक्त आयुक्त नगर निगम धर्मशाला के पद पर तैनात किया गया है।

1 एच.ए.एस. व 1 तहसीलदार को अतिरिक्त जिम्मा

राज्य सरकार ने एच.ए.एस. अधिकारी व संयुक्त निदेशक लाल बहादुर शास्त्री मैडीकल कालेज बल्ह (नेरचौक) डा. आशीष शर्मा को एस.डी.एम. बल्ह (नेरचौक) का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है, साथ ही सरकार ने तहसीलदार उदयपुर को एस.डी.एम. उदयपुर का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!