कसौली में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौत

Edited By Jyoti M, Updated: 17 Sep, 2025 10:06 AM

tragic road accident in kasauli car falls into a deep ditch driver dies

परवाणू-कसौली मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 72 वर्षीय तिलकराज चलाना की मौत हो गई। यह हादसा बीती रात परवाणू से कसौली आते समय जंगेशू के पास लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के नजदीक हुआ। जानकारी के अनुसार, खराब मौसम और घनी धुंध के कारण दृश्यता कम...

हिमाचल डेस्क। परवाणू-कसौली मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 72 वर्षीय तिलकराज चलाना की मौत हो गई। यह हादसा बीती रात परवाणू से कसौली आते समय जंगेशू के पास लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के नजदीक हुआ। जानकारी के अनुसार, खराब मौसम और घनी धुंध के कारण दृश्यता कम होने से कार अनियंत्रित होकर 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने घायल चालक को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन दुर्भाग्यवश उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान कुमारहट्टी निवासी तिलकराज चलाना के रूप में हुई है। इस हादसे की सूचना मिलते ही कसौली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह हादसा खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण हुआ प्रतीत होता है।

इस हादसे ने एक बार फिर परवाणू-कसौली मार्ग की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मार्ग पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!