कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: गर्भवती महिला की मौ/त, अन्य घायल

Edited By Jyoti M, Updated: 16 Jan, 2026 11:26 AM

tragic accident on the kiratpur manali four lane highway

हिमाचल प्रदेश के कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर बलोह के पास गुरुवार शाम के समय एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक गर्भवती महिला की मौत हो गई है। यह हादसा एक कैंटर द्वारा कार को जोरदार टक्कर मारने से हुआ है तथा टक्कर के बाद कैंटर अनियंत्रित होकर नीचे की ओर...

घुमारवीं, (जम्वाल): हिमाचल प्रदेश के कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर बलोह के पास गुरुवार शाम के समय एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक गर्भवती महिला की मौत हो गई है। यह हादसा एक कैंटर द्वारा कार को जोरदार टक्कर मारने से हुआ है तथा टक्कर के बाद कैंटर अनियंत्रित होकर नीचे की ओर लुढ़क गया।

इस हादसे में 3 लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया। इनमें से लतिका शर्मा पत्नी अमित कुमार निवासी पुराना बस स्टैंड तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर को एम्स बिलासपुर ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों में महिला के पति अमित कुमार पुत्र स्वर्गीय कृष्ण लाल निवासी पुराना बस स्टैंड घुमारवीं बिलासपुर को भी एम्स बिलासपुर ले जाया गया है। कैंटर चालक राजा राम पुत्र बाबू लाल निवासी लुहना, डाकघर एवं तहसील घटियाली जिला पालोदी राजस्थान को सिविल अस्पताल डैहर भेजा गया है, जहां पर वह उपचाराधीन है।

बताया जा रहा है कि कार चालक अपनी बहन को डैहर से छोड़ कर वापस घुमारवीं आ रहा था कि अचानक उसकी पत्नी को उल्टी आने से गाड़ी सड़क किनारे खड़ी की थी। मंडी की तरफ से आ रहे कैंटर ने टक्कर मार दी और फिर वह भी सड़क के नीचे लुढ़क गया। यातायात एवं पर्यटन पुलिस थाना भगेड़ की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!