दर्दनाक हादसा : टिप्पर ने बाइक को मारी टक्कर, गर्भवती महिला की मौत

Edited By Vijay, Updated: 14 Jan, 2021 09:25 PM

tipper hit the bike death of pregnant woman

चम्बा शहर के सुल्तानपुर स्थित खजियार चौक में टिप्पर की चपेट में आने से बाइक सवार गर्भवती महिला की मौत हो गई, वहीं पति को मामूली चोटें आई हैं। घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया गया। यहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है।

चम्बा (काकू): चम्बा शहर के सुल्तानपुर स्थित खजियार चौक में टिप्पर की चपेट में आने से बाइक सवार गर्भवती महिला की मौत हो गई, वहीं पति को मामूली चोटें आई हैं। घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया गया। यहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर बाद राज बेगम अपने पति यासीन निवासी गांव ढांपू अथेड के साथ बाइक पर सवार होकर चम्बा की ओर आ रही थी। जब वे सुल्तानपुर स्थित खजियार चौक के निकट पहुंचे तो पीछे से आ रहे टिप्पर ने बाइक को टक्कर मार दी।  इससे राज बेगम बुरी तरह से घायल हो गई जबकि यासीन को मामूली चोटें आई हैं।

दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने तुरंत घायल दंपति को मेडिकल कॉलेज भेजा। इसके साथ ही पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर स्थिति का जायजा लेने के बाद जरूरी साक्ष्य जुटाए। उधर, राज बेगम ने मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एसपी अरुल कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की गहनता से जांच चल रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!