ठगों ने पैट्रोल पंप संचालक को एेसे लगाया 29 हजार का चूना

Edited By kirti, Updated: 07 Oct, 2018 02:51 PM

thugs pattrol pump to the operator planted 29 thousand of lime

ठगी के नित नए तरीके सामने आ रहे हैं। अब एक गिरोह पैट्रोल पम्पों के आसपास मंडराने लगा है। पम्प पर कंपनी के प्रतिनिधि बनकर गिरोह के लोग पहुंचते हैं और प्रोजैक्ट के लिए तेल लेने के लिए डील करने लगते हैं। इसी दौरान गाडिय़ों में तेल भरने के लिए ऑनलाइन...

ऊना : ठगी के नित नए तरीके सामने आ रहे हैं। अब एक गिरोह पैट्रोल पम्पों के आसपास मंडराने लगा है। पम्प पर कंपनी के प्रतिनिधि बनकर गिरोह के लोग पहुंचते हैं और प्रोजैक्ट के लिए तेल लेने के लिए डील करने लगते हैं। इसी दौरान गाडिय़ों में तेल भरने के लिए ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने के लिए खाते की मांग करते हैं। हाल ही में इसी प्रकार के झांसे में आकर पैट्रोल पम्प के एक संचालक को करीब 29 हजार रुपए का चूना लगाया गया है।

गिरोह के सदस्य एक पम्प के संचालक के पास पहुंचे। दरअसल पम्प संचालक किसी जरूरी कार्य में व्यस्त था जिसके चलते उसने अपने अधीनस्थ कर्मचारी से डील करने के लिए कहा। ठगों ने उस कर्मी को खाते में ऑनलाइन राशि डालने के लिए खाता नम्बर और डिटेल हासिल की। पम्प कर्मी से कहा गया कि उसे अभी पैसे ऑनलाइन खाते में डाले जाएंगे जिसकी एवज में वह उनकी शीघ्र ही पम्प पर आ रही बड़ी गाडिय़ों में तेल भर दे। पम्प संचालक ने बैंक खाते की डिटेल ज्यों ही सांझा की, उसके खाते से तत्काल 29 हजार रुपए की राशि गायब हो गई।

जैसे ही संदेश आने लगे तो कर्मी समझ गया कि उसे ठगा गया है। बैंक में खाता सीज करवाया गया। इसी दौरान ठगों का गिरोह वहां से रफूचक्कर हो चुका था। जो ऑनलाइन खाते की डिटेल मांग रहे थे उनके फोन भी स्विच ऑफ आने लगे। पम्प संचालक ने कहा कि इस मामले की अब पुलिस में शिकायत की जाएगी। ठगों का एक गिरोह जिला में घूम रहा है। कुछ और भी पैट्रोल पम्पों पर गिरोह के सदस्य गए हैं। सी.सी.टी.वी. कैमरा फुटेज के जरिए इस गिरोह के सदस्यों का पता लगाया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!