Edited By Vijay, Updated: 06 Jul, 2019 06:55 PM
ऊना मुख्यालय से करीब 2 किलोमीटर दूर चोरों ने 3 घरों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर घरों से नकदी व गहनों के अलावा अन्य दस्तावेज चुराकर फरार हो गए।
ऊना (अमित): ऊना मुख्यालय से करीब 2 किलोमीटर दूर चोरों ने 3 घरों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर घरों से नकदी व गहनों के अलावा अन्य दस्तावेज चुराकर फरार हो गए। देर रात हुई इन चोरी की वारदातों के चलते ग्रामीण भी सहमे हुए हैं। जानकारी के अनुसार लोअर अरनियाला में देर रात अज्ञात चारों ने 3 घरों के ताले तोड़े। इस दौरान चोर एक स्कूल शिक्षक के किराए के घर में भी सेंध लगाते हुए रजिस्टरी, बॉन्ड व गहनों के अलावा अन्य नकद राशि पर हाथ साफ कर गए।
बरसात के मौसम में सक्रिय होते हैं चोर, गश्त बढ़ाए पुलिस
गांव के प्रधान अशोक धीमान का कहना है कि पिछले 3 सालों में अधिकतर बरसात के मौसम में यहां पर चोर सक्रिय होते हैं, जिसके चलते पुलिस को इस क्षेत्र में गश्त बढ़ानी चाहिए ताकि चोरी की इन वारदातों पर अंकुश लग सके। वहीं ऊना सदर थाना के एस.एच.ओ. दर्शन सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है और जल्द ही वारदात को अंजाम देने वालों को पकड़कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।