महिला ने एक साथ तीन लड़कों को दिया जन्म, मंडी में हुई नॉर्मल डिलीवरी(Video)

Edited By Ekta, Updated: 20 Nov, 2018 12:26 PM

जोनल अस्पताल मंडी में पहली बार महिला ने नॉर्मल डिलीवरी से एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। बता दें कि डॉक्टरी भाषा में इसे ट्रिप्लेटस डिलीवरी कहा जाता है। प्रदेश में दो चार महिलाएं ही ऐसी हैं जिन्होंने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। मंडी में...

मंडी (नीरज): जोनल अस्पताल मंडी में पहली बार महिला ने नॉर्मल डिलीवरी से एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। बता दें कि डॉक्टरी भाषा में इसे ट्रिप्लेटस डिलीवरी कहा जाता है। प्रदेश में दो चार महिलाएं ही ऐसी हैं जिन्होंने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। मंडी में ही इससे पहले एक महिला एक साथ तीन बच्चों को जन्म दे चुकी है, लेकिन उसकी डिलीवरी सजेरियन के माध्यम से हुई थी। जो डिलिवरी आज हुई है वह नॉर्मल डिलीवरी है जो अपने आप में बड़ी बात है। एक साथ तीन बच्चों को नॉर्मल डिलीवरी से जन्म देना किसी भी महिला के लिए जोखिम से कम नहीं होता। 
PunjabKesari

23 साल की महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म
तीन बच्चों को जन्म देने वाली महिला का नाम डोलमा देवी है जिसकी उम्र 23 वर्ष की है। यह महिला सराज विधानसभा क्षेत्र के तांदी गांव की रहने वाली है। इससे पहले महिला की एक बेटी है। गर्भ ठहरने से लेकर डिलीवरी तक महिला के सारे स्वास्थ्य की जांच जोनल मंडी में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. कपिल मल्होत्रा ने की। डा. कपिल ने बताया कि पहले ही जांच में इस बात का पता चल गया था कि महिला के गर्भ में तीन बच्चे हैं। साढ़े आठ महीनों में ही महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। डा. कपिल ने देखा की सबकुछ ठीक है इसलिए उन्होंने नॉर्मल डिलीवरी की तरफ कदम आगे बढ़ाए। सुबह 8 बजे एक के बाद एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया। डा. कपिल ने बताया कि यह उनके करियर का पहला मौका था जब उन्होंने ट्रिप्लेटस डिलीवरी को नार्मल तरीके से करवाया।
PunjabKesari

नॉर्मल डिलीवरी से महिला ने बहादुरी की नई मिसाल पेश की
उन्होंने बताया कि तीनों बच्चे मेल हैं और पूरी तरह से स्वस्थ भी। बच्चों को अभी डाक्टरों की निगरानी में रखा गया है। वहीं घर में एक साथ तीन बेटे आने की खुशी परिवार के हर सदस्य के चेहरे पर नजर आ रही है। बच्चों के पिता टिकम राम और अन्य सदस्यों की खुशी का कोई ठीकाना ही नहीं रहा है। परिवार के सदस्य सभी का मुहं मीठा करवा रहे हैं और इसके लिए अस्पताल की पूरी टीम का भी आभार जताते नहीं थक रहे हैं। महिलाओं के लिए नॉर्मल डिलीवरी से एक बच्चे को जन्म देना भी दूसरा जन्म लेने के बराबर होता है और ऐसे में महिला ने साहस का परिचय देते हुए नॉर्मल डिलीवरी से एक साथ तीन बच्चों को जन्म देकर बहादुरी की नई मिसाल पेश की है। इससे जहां महिला की बहादुरी का पता चला है वहीं डाक्टरों की सुझबूझ और मेहनत भी रंग लाने में कामयाब हुई है।
PunjabKesari


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!