Edited By prashant sharma, Updated: 12 Nov, 2020 11:25 AM
सुंदर नगर के कनैड़ निवासी युवक ने सुबह रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। हालांकि फंदे की रस्सी टूट गई और बच गया। लेकिन रस्सी टूटने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सुंदर नगर (अंसारी) : सुंदर नगर के कनैड़ निवासी युवक ने सुबह रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। हालांकि फंदे की रस्सी टूट गई और बच गया। लेकिन रस्सी टूटने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सुंदरनगर नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसकी गंभीर हालत को देखकर जोनल अस्पताल मंडी के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना का कारण परिवारिक कलह बताई जा रही है। युवक की पहचान कनैड निवासी देवेंद्र कुमार के रूप में हुई है। सुंदर नगर डीएसपी गुरबचन सिंह ने कहा कि युवक को उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी रेफर किया गया है।