Edited By Punjab Kesari, Updated: 31 Oct, 2017 02:21 PM
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कांग्रेस में तो वर्चस्व की लड़ाई चुनाव ...
बिलासपुर:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कांग्रेस में तो वर्चस्व की लड़ाई चुनाव में पहले ही शुरु हो गई है। उन्होंने वीरभद्र सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि वह कांग्रेस को अपनी जागीर मान कर बैठे है जिसका उदाहरण है कि हाल ही में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को पदों से हटाकर खुद उक्त पदों पर बैठ गए। अब हालत ऐसी हो गई है कि कांग्रेस के लोगों के निशाने पर भी वीरभद्र सिंह आ गए हैं, वक्त अा गया है जब हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मुक्त बनने वाला है।
राहुल गांधी भी जमानत पर चल रहे
नड्डा के अनुसार कांग्रेस केंद्र सरकार की योजनाओं का भी लाभ प्रदेश के लोगों को देने में विफल रही। यह चुनाव है हिमाचल को बचाने का चुनाव है। प्रदेश कांग्रेस सरकार का मुखिया 5 साल तक कोर्ट के चक्कर काटने में व्यस्त रहा लेकिन कांग्रेस हाईकमान इसलिए उसे हिम्मत नहीं दिखा पाई क्योंकि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपअध्यक्ष राहुल गांधी भी जमानत पर चल रहे है। जिस परिवार का मुखिया ही बेईमान हो वह परिवार टूटता ही है।
सीएम अपने कारनामों का दोष भाजपा पर मढ़ रहे
वहीं ज्वालामुखी में नड्डा ने कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि जहा एक ओर कांग्रेर सरकार राज्य को अराजकता की दल दल में धकेल रही है। वहीं दूसरी सीएम अपने कथित कारनामों का दोष भाजपा पर मढ़ रहे है, लेकिन राज्य की जनता उनसे हिसाब मांग रही है। जिसका जवाब उनके पास नहीं है। नड्डा ने राज्य में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार पर भी राज्य सरकार निशाना साधते हुए कहा कि जिस परिवार का मुखिया मार्यादा की सारी हदों को लांघते हुए कथित तौर पर भ्रष्टाचार के अारोपों के बावजूद सत्ता पर काबिज हो उस सरकार से राज्य के लोग सुशासन भ्रष्टाचार मुक्त प्रसाशन की उम्मीद कैसे कर सकते है।