हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की पूरी कार्यकारिणी भंग, कुलदीप सिंह राठौर बने रहेंगे अध्यक्ष (Video)

Edited By Simpy Khanna, Updated: 20 Nov, 2019 11:14 PM

लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद पार्टी हाई कमान ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी को पूरी तरह से भंग कर दिया है। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर पर हाई कमान ने भरोसा जताया है।कुलदीप...

शिमला (योगराज): लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद पार्टी हाई कमान ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी को पूरी तरह से भंग कर दिया है। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर पर हाई कमान ने भरोसा जताया है।कुलदीप सिंह राठौर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बने रहेंगे और नई कार्यकारिणी गठन करने की जिम्मेदारी भी राठौर को सौंपी गई है।

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसकी आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी है।कांग्रेस राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर की कांग्रेस कार्यकारिणी को पूरी तरह से भंग करके नए सिरे से कार्यकारिणी के गठन के आदेश दे दिए हैं। लोकसभा और विधानसभा के उपचुनावों में मिली कांग्रेस को हार के बाद हाई कमान ने यह बड़ा निर्णय लिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!