ग्रामीण क्षेत्र की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित: संजय अवस्थी

Edited By Jyoti M, Updated: 19 Nov, 2025 04:32 PM

the development of the state lies in the strong economy of the rural areas

अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों व बागवानों की आर्थिक को मज़बूत करने व उन्हें उनके उत्पादों का सही मूल्य दिलवाने के लिए प्रतिबद्ध है। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मांगू में अंबुजा सीमेंट फाउडेशन...

सोलन। अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों व बागवानों की आर्थिक को मज़बूत करने व उन्हें उनके उत्पादों का सही मूल्य दिलवाने के लिए प्रतिबद्ध है। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मांगू में अंबुजा सीमेंट फाउडेशन दाड़लाघाट द्वारा आयोजित किसान मेले के शुभारम्भ अवसर पर उपस्थित किसानों व अन्य को सम्बोधित कर रहे थे।

संजय अवस्थी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को विकसित करने के लिए किसानों, बागवानों व पशुपालकों को विकसित करना आवश्यक है। इसी दृष्टिकोण से प्रदेश सरकार द्वारा किसानों, बागवानों व पशुपालकों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं आरम्भ की गई हैं। इसका लाभ ग्रामीण क्षेत्रों को मिल रहा है।

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में पशुपालकों को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में गाय व भैंस के दूध के न्यूनतम समर्थन मूल्य में आशातीत वृद्धि की गई है। इससे जहां पशुपालकों की आर्थिकी मज़बूती होगी वहीं उन्हें उनके उत्पादों का सही मूल्य भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक कृषि को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है। प्राकृतिक खेती के उत्पादों का अलग से वर्गीकरण करने की योजना है ताकि किसान प्राकृतिक खेती अपनाकर सभी के बेहतर स्वास्थ्य के अगुआ बन सके। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती के माध्यम से उगाई गई मक्की के लिए 40 रुपए, गेहूं 60 रुपए प्रति किलोग्राम तथा हल्दी के लिए 90 रुपए न्यूनतम मूल्य निर्धारित किया गया है। यह निर्णय किसानों की आय में वृद्धि लाने में मील का पत्थर साबित होगा।

विधायक ने किसान मेले में कृषि व बागवानी उत्पाद और गौधन की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और मूल्यांकन में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे किसानों व बागवानों को सम्मानित भी किया। संजय अवस्थी ने महिला मण्डल चाखडू को सामान क्रय करने के लिए 21 हजार रुपए तथा सामुदायिक भवन के शैड के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने क्षेत्र की शेष मांगों को पूरा करने का आश्वासन भी दिया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत मांगू के प्रधान बलदेव ठाकुर, ग्राम पंचायत मांगू के उप प्रधान राजेश पुरी, बाघल लैड लूजर सोसायटी के अध्यक्ष जगदीश ठाकुर, ए.डी.के.एम. ट्रांसपोर्ट सोसायटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ला, ए.डी.के.एम. ट्रांसपोर्ट सोसायटी के उप प्रधान जय प्रकाश ठाकुर, उपमण्डलाधिकारी अर्की निशांत तोमर, उप निदेशक कृषि डॉ. देव राज कश्यप, अंबुजा सीमेंट फाउडेशन के यूनिट हैड मुकेश सक्सेना, वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक संजय शर्मा सहित किसान व बागवान उपस्थित थे। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!