बिना तथ्यों को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर कांग्रेस आंदोलन कर रही: राकेश

Edited By kirti, Updated: 30 May, 2018 03:46 PM

the congress is working on the functioning of the government without any facts

प्रदेश की भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगाने वाले भाजपा के विधायक राकेश पठानिया सोमवार को प्रैस वार्ता के दौरान उनके सुर प्रदेश सरकार के प्रति नरम दिखे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार जयराम ठाकुर के नेतृत्व में अच्छा कार्य कर...

कांगड़ा(जिनेश): प्रदेश की भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगाने वाले भाजपा के विधायक राकेश पठानिया सोमवार को प्रैस वार्ता के दौरान उनके सुर प्रदेश सरकार के प्रति नरम दिखे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार जयराम ठाकुर के नेतृत्व में अच्छा कार्य कर रही है और प्रदेश की यह सरकार भविष्य के 15-20 साल तक चलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार को प्रदेश की सत्ता संभाले हुए मात्र 5 महीने हुए हैं और जिस प्रकार से प्रदेश की सरकार ने कार्य करना शुरु किया है इससे यह बात साबित होती है। उन्होंने कहा कि देश में 20 राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं और मात्र 2 में ही कांग्रेस की सरकार है। इससे भी यह स्पष्ट होता है कि प्रदेश की भाजपा सरकार लंबे समय तक जनता के साथ रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया है कि जहां कांग्रेस कानून-व्यवस्था, विकास पर जो बातें कर रही हैं, वह तथ्यहीन है। उन्होंने कहा कि शुरुआत में जयराम ठाकुर की इस सरकार ने 3 बड़ी योजनाएं प्रदेश में शुरु कर दी है जिनका सीधा लाभ जनता तक पहुंचेगा। 


भाजपा की सरकार के सत्ता में आने से काफी सुधार अाया
राकेश पठानिया ने कहा कि कानून व्यवस्था पर अंगुली उठाने वाले यह भूल गए हैं कि गुडिया जैसा कांड उनकी ही सरकार के दौरान हुआ है जिसमें पूरी की पूरी एस.आई.टी. तक जेल में है। उन्होंने बताया कि अपराध तो हर सरकार में होते हैं लेकिन अपराधिक घटना घटने के बाद जो कार्रवाई करनी चाहिए, उसमें सरकार का महत्वपूर्ण रोल होता है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था भाजपा की सरकार के सत्ता में आने से काफी सुधार आया है। पालमपुर में हुए ब्लाईंड गैंगरेप की घटना के बाद 15 दिन में आरोपियों को पकड़ना, कसौली में हुई गोलीकांड में आरोपी को पकड़ना व अन्य मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है जिससे साफ पता चलता है कि कानून व्यवस्था की क्या स्थिति है। वहीं कांगड़ा में बढ़ रहे नशे के मामलों पर राकेश पठानिया ने कहा कि एस.पी. कांगड़ा से एक और बटालियन की मांग की है कि ताकि नशे कारोबारियों पर नुकेल कसी जा सके। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रदेश की भाजपा सरकार कार्य कर रही है आने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा चारों संसदीय सीटों में अपना परचम ज्यादा से ज्यादा मतों के अंतर से जीतेंगे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!