Edited By Punjab Kesari, Updated: 05 Nov, 2017 06:20 PM
चुनावी समर के दौरान भाजपा के प्रदेश प्रमुख प्रवक्ता व नाहन विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी डा. राजीव बिंदल ने रविवार को फिर कांग्रेस पर निशाना साधा।
नाहन: चुनावी समर के दौरान भाजपा के प्रदेश प्रमुख प्रवक्ता व नाहन विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी डा. राजीव बिंदल ने रविवार को फिर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हार के डर से विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी बौखला गई है। परिणामस्वरूप कांग्रेसी भाजपा के झंडे व पोस्टर फाडऩे पर उतारू हो गए हैं। यह गिरता राजनीतिक स्तर है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट भी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ऐसे हथकंडे अपनाकर चुनावी माहौल को बिगाडऩे में लगी है।
चुनाव में मात खाएगी कांग्रेस खाएगी
उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति को सहन नहीं किया जाएगा। ऐसे हथकंडों की जल्द ही चुनाव आयोग व जिला प्रशासन को शिकायत की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी भाजपा के कार्यकर्ताओं को झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसी हरकतों से वोट हासिल नहीं कर सकती। जनता कांग्रेस की भ्रष्टाचारी व रजवाड़ाशाही सरकार को उखाडऩे का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव में मात खाएगी।