सिरमौर के राजगढ़ पहुंचे सांसद सुरेश कश्यप, Road Show कर जताया लोगों का आभार

Edited By Vijay, Updated: 06 Jun, 2019 03:28 PM

suresh kashyap s road show in rajgarh

भाजपा मंडल पच्छाद द्वारा वीरवार को राजगढ़ मे पच्छाद के विधायक एवं सांसद सुरेश कश्यप के पहली बार राजगढ़ पहुंचने पर उनके स्वागत मे अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।

राजगढ़ (गोपाल): भाजपा मंडल पच्छाद द्वारा वीरवार को राजगढ़ मे पच्छाद के विधायक एवं सांसद सुरेश कश्यप के पहली बार राजगढ़ पहुंचने पर उनके स्वागत मे अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुरेश कश्यप ने सबसे पहले एस.बी.आई. बैंक राजगढ़ से नगर पंचायत कार्यलय तक रौड शो किया, जिसमे पारंपरिक वांद्य यंत्रों के साथ सुरेश कश्यप ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और लोगों का धन्यवाद भी किया।
PunjabKesari, Suresh Kashyap Image

उसके बाद सनातन धर्म मंदिर परिसर मे एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जनसभा को सुरेश कश्यप के साथ-साथ भाजपा के प्रदेश महमंत्री ठाकुर चंद्र मोहन, भाजपा मंडल पंच्छाद के अध्यक्ष एवं चेयरमैन ब्लॉक समिति राजगढ़ ने भी संबोधित किया और मतदाताओं का प्रचंड बहुमत के लिए धन्यवाद किया। इस मौके पर भाजपा यूवा मोर्चा, महिला मोर्चा, ओ.बी.सी. मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा व पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!