हिमाचल में सूर्यदेव प्रचंड, 41.6 डिग्री पहुंचा ऊना का पारा

Edited By Punjab Kesari, Updated: 26 May, 2017 12:44 AM

sun god fervid in himachal temperature of una reached 41 6 degree

हिमाचल प्रदेश में बीते 2 दिनों पूर्व जहां मौसम ठंडा हो गया था, वहीं पिछले 2 दिनों से मौसम में आए सुधार से तापमान में बढ़ौतरी दर्ज की गई है।

शिमला: हिमाचल प्रदेश में बीते 2 दिनों पूर्व जहां मौसम ठंडा हो गया था, वहीं पिछले 2 दिनों से मौसम में आए सुधार से तापमान में बढ़ौतरी दर्ज की गई है। राजधानी शिमला में बीते 2 दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। वीरवार सुबह से मौसम पूरी तरह गर्म होने लगा। दोपहर बाद तापमान में 2-4 डिग्री की बढ़ौतरी दर्ज की गई। प्रदेश के मध्यम तथा मैदानी क्षेत्रों में लोग गर्मी से पुन: बेहाल होने लगे। ऊना का तापमान आज 41.6 पहुंच गया, वहीं अन्य स्थानों में भी तापमान में बढ़ौतरी दर्ज की गई। 

चम्बा का तापमान 33.9 डिग्री
राजधानी शिमला व इसके आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही मौसम साफ बना रहा। दोपहर बाद तेज धूप के कारण मौसम में काफी तपिश महसूस की गई। मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में भी गर्मी महसूस की गई। इस दौरान शिमला का तापमान 27.1 डिग्री, सुंदरनगर का तापमान 35.0 डिग्री , कल्पा 24.2, धर्मशाला 31.8, नाहन 34.6, सोलन 32.2, कांगड़ा 36.8, भुंतर 33.4, केलांग 23.6 व चम्बा 33.9 डिग्री दर्ज किया गया। 

27 मई तक इसी तरह बना रहेगा मौसम 
मौसम विभाग की मानें तो 27 मई तक मौसम इसी तरह बना रहेगा लेकिन 28 से 31 मई तक फिर से मौसम बिगडऩे के आसार बने हुए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!