जनता के दिलों में राज करते हैं वीरभद्र-स्टोक्स: सुक्खू

Edited By Ekta, Updated: 21 Nov, 2018 06:20 PM

sukhwinder singh sukhu

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह व पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स जनता के दिलों में राज करते हैं। जनता के दिल से न तो उन्हें निकाला जा सकता है, न मिटाया जा सकता है। दोनों की जनसेवक और...

शिमला (राक्टा): हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह व पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स जनता के दिलों में राज करते हैं। जनता के दिल से न तो उन्हें निकाला जा सकता है, न मिटाया जा सकता है। दोनों की जनसेवक और जननेता हैं। सुक्खू ने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के ऊना में आयोजित एक दिवसीय सम्मेलन के दौरान पोस्टरों से वीरभद्र सिंह के गायब होने की अफवाह चंद स्वार्थी तत्व फैला रहे हैं। सम्मेलन के मंच के पीछे लगे एक पोस्टर में अगर वीरभद्र सिंह का फोटो नहीं है तो इसे मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए। 

सम्मेलन स्थल पर लगे अनेक पोस्टर और होर्डिंग में वीरभद्र सिंह के फोटो लगे थे। वीरभद्र कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में से एक हैं और उन्हें पार्टी समय आने पर फील्ड में उतारेगी। कांग्रेस पार्टी का एकमात्र लक्ष्य 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के चारों खाने चित करना है। कांग्रेस एकजुट है और सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस के सम्मेलनों में जुट रही भीड़ और नेताओं के एकजुट होने से भाजपा बौखलाई हुई है। भाजपा नेता बौखलाहट में ही अनापशनाप बयानबाजी कर रहे हैं। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस के पास अनेक कद्दावर नेता हैं। टिकट फाइनल होने पर भाजपा को इसका आभास हो जाएगा।  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!