युकां कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज को लेकर सुक्खू ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या बोले

Edited By Vijay, Updated: 24 Aug, 2018 10:42 PM

sukhu gave big statemnt about lathicharge on workers of yc

हिमाचल युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस उग्र हो गई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यदि सरकार लाठीचार्ज करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती तो कांग्रेस न...

शिमला (राक्टा): हिमाचल युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस उग्र हो गई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यदि सरकार लाठीचार्ज करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती तो कांग्रेस न सदन चलने देगी और न ही प्रदेश। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं की आवाज दबाने के जो प्रयास किए जा रहे हैं, उसे किसी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो शनिवार से प्रदेश भर में आंदोलन शुरू किए जाएंगे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह से युवा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया है, वह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में इस तरह के हथकंडे अपना कर किसी की आवाज नहीं दबाई जा सकती है।
 
सरकार की मानसिकता आई सामने : राठौर
प्रदेश कांग्रेस के नेता कुलदीप राठौर ने भी युकां कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है, जो लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। उन्होंने कहा कि  शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने वालों पर इस तरह की कार्रवाई सरकार की मानसिकता को दर्शाती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!