Edited By Vijay, Updated: 27 Feb, 2019 05:37 PM
बुधवार को विधायक सुरेश कश्यप ने राजगढ़ में पथ परिवहन निगम के सब डिपो का शुभारंभ किया। इसके पश्चात शहर में लगभग एक बीघा भूमि पर 1 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली पार्किंग का भी शिलान्यास किया। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों को प्रदेश व...
राजगढ़ (गोपाल): बुधवार को विधायक सुरेश कश्यप ने राजगढ़ में पथ परिवहन निगम के सब डिपो का शुभारंभ किया। इसके पश्चात शहर में लगभग एक बीघा भूमि पर 1 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली पार्किंग का भी शिलान्यास किया। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों को प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर लगभग 46 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चैक प्रदान किए गए।
इसके अतिरिक्त गृहिणि सुविधा योजना के तहत 130 लोगों को नि:शुल्क रसौई गैस कनैक्शन वितरित किए गए। इस मौके पर चेयरमैन ब्लाक समिति राजगढ़ प्रताप ठाकुर, सुनील शर्मा, राजपाल ठाकुर, बलदेव कश्यप, सुरेश ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, सोमदत, नरेंद्र नेगी, मनीष जेलदार, सुनील ठाकुर, नीरज चौधरी, दिनेश ठाकुर, वीरेद्र ठाकुर, तहसीलदार विवेक नेगी व नगर पंचायत राजगढ़ के चेयरमैन सतीश कुमार उपस्थित थे।