ऊना व कांगड़ा में अगस्त-सितम्बर में होंगी राज्य स्तरीय ओलिम्पिक खेलें

Edited By Vijay, Updated: 17 Jul, 2022 11:39 PM

state level olympics will be held in una and kangra

हिमाचल में राज्य स्तरीय ओलिम्पिक खेलें ऊना व कांगड़ा में आयोजित होंगी। ये खेलें अगस्त माह के आखिरी सप्ताह में शुरू होंगी और सितम्बर के पहले सप्ताह तक चलेंगी। इनमें करीब 2000 खिलाड़ियों के अलावा तकनीकी अधिकारी भाग लेंगे।

शिमला (अभिषेक): हिमाचल में राज्य स्तरीय ओलिम्पिक खेलें ऊना व कांगड़ा में आयोजित होंगी। ये खेलें अगस्त माह के आखिरी सप्ताह में शुरू होंगी और सितम्बर के पहले सप्ताह तक चलेंगी। इनमें करीब 2000 खिलाड़ियों के अलावा तकनीकी अधिकारी भाग लेंगे। इस दौरान हिमाचल प्रदेश ओलिम्पिक संघ से संबद्ध 14 खेलें आयोजित की जाएंगी, जिनमें एथलैटिक्स, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, फुटबॉल, हॉकी, हैंडबॉल, जूडो, कबड्डी, खो-खो, शूटिंग, ताईक्वांडो, वालीबॉल, वेट लिफ्टिंग व रसङ्क्षलग (पुरुष व महिलाओं) शामिल है। इन खेलों के आयोजन के संबंध मेंं रविवार को हिमाचल प्रदेश ओलिम्पिक एसोसिएशन के अध्यक्ष व पंचायती राज एवं पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।

विभिन्न आवश्यक समितियों का गठन 
आयोजन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए वीरेंद्र कंवर ने बताया कि राज्य स्तरीय ओलिम्पिक खेलों के लिए खिलाड़ियों के नामों की सूची संबद्ध खेल एसोसिएशन उपलब्ध करवाएगा। बैठक में इस आयोजन के लिए विभिन्न आवश्यक समितियों का गठन भी किया गया। उन्होंने बताया कि ये खेलें अंतर्राष्ट्रीय मानकों के मद्देनजर आयोजित की जाएंगी। इस दौरान प्रदेश में खेलों के क्षेत्र में अर्जुन अवार्ड, पद्मश्री व द्रोणाचार्य अवार्ड खिलाड़ियों व कोचों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाले उदीयमान खिलाडिय़ों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने सभी 14 खेल संघों को अपने-अपने खेल से संबंधित खिलाड़ियों, रैफरी, जज एवं कोच व मैनेजर के नामों की सूची 5 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश ओलिम्पिक एसोसिएशन द्वारा नामित आयोजन समिति को भेजने के निर्देश दिए। 

ये रहे बैठक में मौजूद
बैठक में हिमाचल प्रदेश बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष व हिमाचल प्रदेश ओलिम्पिक  एसोसिएशन के महासचिव राजेश भंडारी के अलावा ईश्वर रौहाल, सुमन रावत मेहता (एथलैटिक्स, अर्जुन अवार्डी), तेज प्रकाश चोपड़ा, नंद किशोर, भरत सैनी, जागीर सिंह, सुरेंद्र कुमार शांडिल्य, विनोद कुमार, रंजीत सिंह, डाॅ. संजय यादव, कुलदीप शर्मा, चंद्रेश शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर, एलआर वर्मा, देवी दत्त तंवर, योगेश्वर व शुभम गुरुंग ने भाग लिया।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!