Edited By Vijay, Updated: 14 Feb, 2024 12:46 AM
प्रदेश कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर ने मंगलवार को जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र की गवैला से बलोटू सड़क का भूमि पूजन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लोगों की पिछले 25-30 वर्षों से सड़क की मांग को प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में...
मंडी (रजनीश): प्रदेश कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर ने मंगलवार को जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र की गवैला से बलोटू सड़क का भूमि पूजन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लोगों की पिछले 25-30 वर्षों से सड़क की मांग को प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में पूरा किया जा रहा है जो कि हर्ष का विषय है। इससे पहले राजनेताओं और मौजूदा विधायक द्वारा यहां की जनता को लुभावने प्रलोभन देकर ठगा गया। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र के विकास के लिए सड़क शिक्षा और स्वास्थ्य 3 मूलभूत सुविधाएं हैं जोकि हर क्षेत्र की जनता को मिलनी चाहिए।
जीवन ठाकुर ने कहा कि जोगिंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए वे निरंतर प्रयत्नशील हैं। उन्होंने कहा कि जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को बेहतरीन शिक्षा प्रदान की जा रही है। उन्होंने महिला मंडल द्वारा नशे को रोकने लेकर चलाए गए अभियान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आज क्षेत्र में नशा चारों ओर फैल रहा है और इस नशे से युवाओं को बचाना हम सब की जिम्मेदारी है। इस मौके पर लड़भडोल के 5 लोगों पूर्व उपप्रधान अजय कुमार, वार्ड मैंबर शेर सिंह व धर्म चंद , विनोद कुमार व अनिल कुमार ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन भी थामा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here