प्रदेश में सीमैंट महंगा तो पड़ोसी राज्यों में कैसे सस्ता, सरकार का कोई नियंत्रण नहीं : धनी राम

Edited By Kuldeep, Updated: 09 Mar, 2020 07:18 PM

solan territories cement expensive neighboring states cheap

पूर्व मंत्री व विधायक धनी राम शांडिल जयराम सरकार पर अशांत हो गए हैं। उन्होंने जयराम सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि उनके शांत स्वभाव का इम्तिहान न लिया जाए।

सोलन (पाल): पूर्व मंत्री व विधायक धनी राम शांडिल जयराम सरकार पर अशांत हो गए हैं। उन्होंने जयराम सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि उनके शांत स्वभाव का इम्तिहान न लिया जाए। उन्होंने पंजाब केसरी के साथ विशेष बातचीत में प्रदेश में सीमैंट के बढ़े दामों पर ङ्क्षचता व्यक्त करते कहा कि प्रदेश सरकार का सीमैंट कंपनियों पर कोई नियंत्रण नहीं है। यही कारण है कि सीमैंट कंपनियां मनमाने ढंग से सीमैंट के दामों को बढ़ा रही हैं। इस कारण आम जनता को अपने मकान का निर्माण करना ही मुश्किल हो गया है। हैरानी की बात यह है कि पड़ोसी राज्यों में सीमैंट हिमाचल की तुलना में सस्ता है। सरकार बताए कि प्रदेश में सीमैंट महंगा होने का कारण क्या है, जबकि सीमैंट का उत्पादन हिमाचल में ही हो रहा है। सीमैंट कंपनियों ने पहले सीमैंट के दामों में 20 रुपए की बढ़ौतरी की और अब 2 रुपए कम कर दिए। 2 रुपए की इस राहत का आम आदमी को कोई लाभ नहीं मिला है। स्थिति यह हो गई है कि प्रदेश में जयराम सरकार के 2 वर्ष के कार्यकाल में रहना व खाना महंगा हो गया है। महंगाई से पहले ही आम आदमी परेशान है।

सरकार का इसी तरह सौतेला व्यवहार जारी रहा तो अब आंदोलन किया जाएगा

अब सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन डिपो में मिलने वाली दालों के दामों में 5-5 रुपए प्रति किलो की वृद्धि कर आम आदमी की कमर को तोड़ कर रख दिया है। उन्होंने जयराम सरकार पर सोलन विधानसभा क्षेत्र के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब से सोलन के साथ अनदेखी हो रही है। स्थिति यह हो गई है जिन 3 योजनाओं का मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने करीब 2 वर्ष पूर्व शिलान्यास किया था, उनका अभी तक काम भी शुरू नहीं हुआ है। शांडिल ने आरोप लगाया है कि प्रदेश सरकार ने सोलन में विकास करवाना तो दूर, पूर्व कांग्रेस सरकार के समय में शुरू हुए विकास कार्यों को भी अधर में लटका दिया है। कंडाघाट में निर्माणाधीन अस्पताल का भवन इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। सरकार 2 वर्षों में इस भवन को लेकर अभी तक कोई निर्णय नहीं ले पाई है। उन्होंने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सोलन के साथ सरकार का इसी तरह सौतेला व्यवहार जारी रहा तो अब आंदोलन किया जाएगा।

धनी राम शांडिल अपने आप को अभी मंत्री न समझें : पवन गुप्ता

बघाट बैंक सोलन के अध्यक्ष व भाजपा नेता पवन गुप्ता ने विधायक धनी राम शांडिल पर पलटवार करते हुए कहा कि वह आज भी अपने आप को मंत्री ही समझ रहे हैं। उन्हें पता होना चाहिए कि प्रदेश में भाजपा सरकार बने हुए 2 वर्ष हो चुके हैं। जयराम सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए जनहितैषी बजट के बाद वे बौखला गए हैं। उन्हें सोलन के विकास की कोई ङ्क्षचता नहीं है। वे जिन 3 योजनाओं के शिलान्यास के बाद काम शुरू न होने की बात कर रहे हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि इनका काम शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के समय में धनी राम शांडिल जब मंत्री भी थे, तब भी उन्होंने सोलन के विकास को लेकर कभी चिंता नहीं की। उन्होंने विधायक को विकास के मुद्दे पर सार्वजनिक मंच पर बहस करने की चेतावनी दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!