तो क्या वीरभद्र ने रोक दी चंदेल की एंट्री ???

Edited By Ekta, Updated: 28 Mar, 2019 02:09 PM

so virbhadra stopped chandel entry

क्या हिमाचल बीजेपी के अध्यक्ष रहे सुरेश चंदेल की कांग्रेस में एंट्री रुक गई है ?? यह सवाल इसलिए खड़ा हुआ है क्योंकि चंदेल के आज शत्रुघ्न सिन्हा के साथ कांग्रेस ज्वाइन करने की खबरें सोशल मीडिया पर चल रही थीं लेकिन ऐसा हुआ नहीं, जबकि शत्रु पटना का टिकट...

शिमला: क्या हिमाचल बीजेपी के अध्यक्ष रहे सुरेश चंदेल की कांग्रेस में एंट्री रुक गई है ?? यह सवाल इसलिए खड़ा हुआ है क्योंकि चंदेल के आज शत्रुघ्न सिन्हा के साथ कांग्रेस ज्वाइन करने की खबरें सोशल मीडिया पर चल रही थीं लेकिन ऐसा हुआ नहीं, जबकि शत्रु पटना का टिकट भी ले गए। खुद चंदेल कई दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। ऑप्रेशन  दुर्योधन के इस नायक को लगता है कि यह उसकी सक्रिय सियासत में लौटने का सही वक्त है या आखिरी मौका है। ऐसे में सुरेश चंदेल बीजेपी से हमीरपुर सीट पर टिकट मांग रहे थे। वे यहां से ही सांसद रह चुके हैं। लेकिन उनके ऑपरेशन दुर्योधन में फंस जाने के कारण उन्हें संसद से घर भेज दिया गया था। सीट खाली हुई तो उसपर धूमल परिवार का कब्जा हो गया।

पहले बड़े धूमल ने उपचुनाव जीता और उसके बाद छोटे धूमल एक दशक से अधिक समय से इस सीट पर काबिज हैं। ऐसे में जब सुरेश चंदेल को बीजेपी में बात बनती नजर नहीं आई तो उन्होंने कांग्रेस का रुख करने की भी सोची। बाकायदा राहुल गांधी से मुलाकात का समय माँगा गया। हालांकि वे राहुल से मिलते इससे पहले  ही जयराम ठाकुर ने उनसे दिल्ली में बातचीत कर मामला सुलझाने की कोशिश की। लेकिन शायद चंदेल को कोई छोटा सौदा मंजूर नहीं है और वह हर कीमत पर टिकट का जुगाड़ करना चाहते हैं।

खासकर जबसे सुखराम ने पलटी मारी तबसे सुरेश चंदेल के भी कांग्रेस में जाने की चर्चा चरम पर पहुंच गई थी। लेकिन इस बीच खबर आई है कि वीरभद्र सिंह उनकी एंट्री को लेकर नाराज हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक सुखराम के मामले में गच्चा खा गए वीरभद्र सिंह ने केंद्रीय नेताओं को दो टूक कह दिया है कि अगर चंदेल की कांग्रेस में एंट्री होती है तो वे यानी वीरभद्र सिंह चुनाव प्रचार से भी किनारा कर लेंगे। ऐसे में वीरभद्र सिंह ने एक तरह से इस मामले में वीटो कर दिया है। अब देखना यह है कि क्या कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व वीरभद्र सिंह की वीटो को दरकिनार करता है या फिर चंदेल को नजरअंदाज करता है। फिलहाल आसार यही हैं कि चंदेल की कांग्रेस में एंट्री पर बैरियर लग गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!