प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने पर नूरपुर में गरजे कांग्रेसी, SDM को सौंपा ज्ञापन

Edited By Vijay, Updated: 20 Jul, 2019 03:50 PM

sloganeering in nurpur

नूरपुर में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विशाल चंबियाल तथा प्रदेश कांग्रेस सचिव मनोज पठानिया की अगुवाई में राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को यू.पी. सरकार द्वारा जबरन हिरासत में लेने के विरोध में मिनी...

नूरपुर (भूषण शर्मा): नूरपुर में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विशाल चंबियाल तथा प्रदेश कांग्रेस सचिव मनोज पठानिया की अगुवाई में राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को यू.पी. सरकार द्वारा जबरन हिरासत में लेने के विरोध में मिनी सचिवालय नूरपुर प्रांगण में भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद एस.डी.एम. के माध्यम से प्रधानमंत्री को उत्तर प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने व प्रियंका गांधी को तुरंत रिहा करने की मांग की।  उन्होंने कहा कि प्रियंका वाड्रा को रिहा करके प्रभावित लोगों से मिलने का मौका दिया जाए अन्यथा वे सड़कों पर उतर कर उग्र प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।
PunjabKesari, SDM Office Image

प्रियंका गांधी को हिरासत में लेना लोकतंत्र की हत्या

एस.डी.एम. को सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में दिनदहाड़े गुंडों द्वारा आदिवासी ग्रामीणों पर नाजायज जमीन कब्जाने के लिए की गई गोलीबारी में 10 ग्रामीणों की हत्या व 24 लोगों के घायल होने की घटना के बाद जब राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी संवेदना प्रकट करने के लिए उनसे मिलने जा रही थीं तो बीच रास्ते मिर्जापुर में उत्तर प्रदेश पुलिस ने उनको जबरन हिरासत में ले लिया जोकि लोकतंत्र की हत्या है। इस अवसर पर उनके साथ जिला परिषद सदस्य सुनील कुमार, याकूब खान, अनु राणा, सुदर्शन शर्मा, जगदेव सिंह सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!