Edited By Kuldeep, Updated: 28 Aug, 2023 09:23 PM

हिमाचल सुरक्षित है और यहां पर्यटक घूमने आ सकते हैं। शिमला पहुंचे विदेशी पर्यटकों ने अपने अनुभव सांझा करते हुए कहा है कि हम सड़क मार्ग से यहां आए हैं। यहां तक पहुंचने में हमें कोई परेशानी नहीं हुई। यह जगह सुरक्षित है।
शिमला (ब्यूरो): हिमाचल सुरक्षित है और यहां पर्यटक घूमने आ सकते हैं। शिमला पहुंचे विदेशी पर्यटकों ने अपने अनुभव सांझा करते हुए कहा है कि हम सड़क मार्ग से यहां आए हैं। यहां तक पहुंचने में हमें कोई परेशानी नहीं हुई। यह जगह सुरक्षित है। इटली से यहां 20 लोगों क ा ग्रुप पहुंचा है। योग और मैडीटेशन के लिए ये लोग शिमला पहुंचे हैं। इससे पहले ये धर्मशाला में थे। इसके बाद यह ग्रुप शिमला पहुंचा। यहां इन्होंने तत्तापानी में योग और मैडीटेशन किया। इसके बाद वे रिज और मालरोड घूमने पहुंचे। इटली में रहने वाली आयुर्वेद डाक्टर का कहना है कि यहां का मौसम बेहतर है। इसके चलते यहां बेहतर तरीके से योग किया जा सकता है। उन्होंने कहा है कि यहां हमें कोई दिक्कत नहीं हुई। ऐसे में पर्यटक यहां घूमने आ सकते हैं। गौर हो कि पिछले दिन भारी बारिश के कारण सड़कों के अवरुद्ध होने के बाद यहां पर्यटक आना बंद हो गए हैं।