देश को धर्म के आधार पर बांटने का प्रयास कर रही केंद्र सरकार

Edited By Kuldeep, Updated: 11 Dec, 2019 10:19 PM

shimla country religion government display

प्रदेश कांग्रेस ने लोकसभा में पारित नागरिकता संशोधन बिल पर कड़ा एतराज जताते हुए बुधवार को विरोध रैली निकाल उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरने-प्रदर्शन किया।

शिमला, (राक्टा): प्रदेश कांग्रेस ने लोकसभा में पारित नागरिकता संशोधन बिल पर कड़ा एतराज जताते हुए बुधवार को विरोध रैली निकाल उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरने-प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार देश को धर्म के आधार पर बांटने का प्रयास कर रही है। राठौर ने बिल के प्रावधानों पर ङ्क्षचता व्यक्त करते हुए इसे देश की एकता और अखंडता के लिए गंभीर खतरा बताया। उन्होंने कहा कि इसके लागू होने से देश में कट्टरवाद और संकीर्ण मानसिकता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में संविधान की धारा-14 की मूल भावना से छेड़छाड़ कर अपने एजैंडे पर काम कर रही है। इस धारा के अंतर्गत पहले भी 8 बार इसमें संशोधन हुए, लेकिन किसी ने एतराज नहीं किया। उन्होंने कहा कि एक सोची समझी साजिश के तहत भाजपा देश के जटिल मुद्दों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और बिगड़ती कानून व्यवस्था से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश में है। इस अबसर पर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष जैनब चंदेल, हरिकृष्ण हिमराल, सोनिया चौहान, राजकुमारी सोनी, शशि ठाकुर, इंद्र सिंह, राकेश चौहान, जितेंद्र चौधरी, आंनद कौशल, दिवाकर देव, संजीव कुठियाला, आत्मा राम, यशवंत छाजटा, चंद्र शेखर,अमित नंदा, आकाश सेनी, विनोद जिंटा, प्रभा वर्मा, तनु चौहान, शशि बहल, यशपाल तनाईक व सेन राम नेगी सहित अन्य नेताओं और कार्यकत्र्ताओं ने भाग लिया।

धमकाने का प्रयास कर रहे अमित शाह

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाया कि वह संसद के अंदर और बाहर विपक्षी नेताओं को डराने और धमकाने का प्रयास कर रहे हंै। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार चाहे जो भी हथकंड़े अपना ले, विपक्ष उनकी धमकियों से डरने वाला नहीं है। राठौर ने कहा कि आज जिस तरह से देश में पहली बार भय का महौल बना है और पूर्वोत्तर के राज्यों में जैसा आक्रोश फैला हुआ है, वह ङ्क्षचता का विषय है।

सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन होगा शुरू

राठौर ने कहा कि कांग्रेस देश में भाजपा के खिलाफ  एक बड़ा आंदोलन शुरू करने जा रही है। इसके तहत 14 दिसम्बर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी आंदोलन का शुभारंभ करेंगी। उन्होंने कहा कि इसके बाद यह आंदोलन पूरे देश और प्रदेश में चलाया जाएगा। राठौर ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों का विरोध किया जाएगा और सरकार को ऐसे निर्णय वापस लेने के लिए मजबूर किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!