शांता बोले-GST लागू करना शहीदों का अपमान नहीं श्रद्धांजलि

Edited By Punjab Kesari, Updated: 02 Jul, 2017 09:32 PM

shanta said  gst not apply to insult the martyrs

सांसद शांता कुमार ने कहा कि 30 जून को संसद में मध्यरात्रि को एक ऐतिहासिक समारोह में जी.एस.टी. लागू करने के कार्यक्रम को वीरभद्र सिंह द्वारा एक मजाक व शहीदों का अपमान कहना अति दुर्भाग्यपूर्ण है।

पालमपुर: सांसद शांता कुमार ने कहा कि 30 जून को संसद में मध्यरात्रि को एक ऐतिहासिक समारोह में जी.एस.टी. लागू करने के कार्यक्रम को वीरभद्र सिंह द्वारा एक मजाक व शहीदों का अपमान कहना अति दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इसकी निंदा की है। शांता कुमार ने कहा कि 15 अगस्त, 1947 को मध्य रात्रि के समय देश की आजादी का जश्न मनाया गया था। 90 साल लंबे संघर्ष में बलिदान हुए लाखों शहीदों को याद करके यह संकल्प लिया गया था कि भारत को एक खुशहाल, भ्रष्टाचार और गरीबी से मुक्त देश बनाएंगे परंतु कांग्रेस ने ऐसा भारत बनाया, जिसमें मुट्ठी भर लोग देश को लूटकर अमीरी का जीवन व्यतीत कर रहे हैं और 30 करोड़ लोग गरीबी की रेखा से नीचे रह रहे हैं।

दुनिया में सबसे अधिक भूखे लोग भारत में
उन्होंने कहा कि दुनिया में सबसे अधिक भूखे लोग भारत में रहते हैं। इस सब का सबसे बड़ा करण भयंकर भ्रष्टाचार है। उसी भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए मोदी सरकार ने नोटबंदी की। काले धन पर अंकुश लगाया और अब जी.एस.टी. जैसा एक क्रांतिकारी कदम उठाया है। देश के उन लाखों शहीदों के सपनों को पूरा करने का फिर से संकल्प लेने के लिए 30 जून को मध्य रात्रि का समारोह ऐतिहासिक था और देश के शहीदों को एक श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 3 साल में दिल्ली से भ्रष्टाचार को समाप्त कर दिया। नोटबंदी के बाद बेईमानों द्वारा काले धन के लिए चलाई जा रही लाखों कंपनियों को बंद कर दिया। स्विट्जरलैंड के बैंक खातों में धन आधा हो गया। देश में एक नई क्रांति हो रही है। 

भारत में बहुत से लोग बेईमानी से चोरी करते हैं टैक्स  
उन्होंने कहा कि दुनिया के खुशहाल देशों में और भारत में एक ही अंतर है कि वहां सब लोग ईमानदारी से टैक्स देते हैं और भारत में बहुत से लोग बेईमानी से टैक्स चोरी करते हैं। 127 करोड़ के देश में केवल 32 लाख लोग आयकर देते हैं जबकि करोड़ों लोग आलीशान महलों में रहते हैं, विदेशों में घूमते हैं और ऐश्वर्य का जीवन व्यतीत करते हैं। यदि सब ईमानदारी से टैक्स दें और भ्रष्टाचार रुक जाए तो भारत के खजाने में कई गुना धन आएगा और गरीबी दूर हो जाएगी। 

तभी लागू हो सका जी.एस.टी.
उन्होंने कहा कि देश के सभी राजनीतिक दलों ने और प्रदेशों ने सहयोग दिया, सहमति दी तभी जी.एस.टी. लागू हो सका परंतु उसके समारोह में शामिल न होकर कांग्रेस ने एक बहुत बड़ी राष्ट्रीय भूल की है। शांता कुमार ने कांग्रेस के विद्वान नेता पी.चितम्बरम का इस बात के लिए धन्यवाद और सराहना की कि उन्होंने जी.एस.टी. में बहुत सी कमियां बताते हुए भी इसका स्वागत किया है और सरकार का धन्यवाद किया है। वीरभद्र सिंह ने इस प्रकार का बयान देकर बहुत बड़ी गलती की है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!