जब भावुक हुए शांता कुमार, भरे गले से गाया गाना (Video)

Edited By Ekta, Updated: 24 May, 2019 05:43 PM

सांसद किशन कपूर ने पालमपुर पहुंच कर अपने राजनीतिक गुरु भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार का आशीर्वाद लिया। यहां पर कई भाजपा नेताओं ने किशन कपूर सहित शांता कुमार को लोस चुनाव में कांगड़ा चम्बा के साथ पूरे प्रदेश व देश मे अपार जीत के लिए बधाई दी। शांता...

पालमपुर (संजीव राणा): सांसद किशन कपूर ने पालमपुर पहुंच कर अपने राजनीतिक गुरु भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार का आशीर्वाद लिया। यहां पर कई भाजपा नेताओं ने किशन कपूर सहित शांता कुमार को लोस चुनाव में कांगड़ा चम्बा के साथ पूरे प्रदेश व देश मे अपार जीत के लिए बधाई दी। शांता कुमार किशन कपूर को आशीर्वाद देने और अपने चुनावी राजनीति छोड़ने पर भावुक गाना भी गया।
PunjabKesari

सांसद किशन कपूर ने अपेक्षा से अधिक जनता का अपार सहयोग देने पर कहा कि जनता ने जो साथ दिया वह इस कर्ज निभाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। कांगड़ा-चंबा की ऐतिहासिक जीत का श्रेय शांता कुमार को भी जाता है। किशन कपूर ने कहा कि शांता कुमार ने जो विरासत उन्हें सौंपी है, उसे संभालना उनका दायित्व है। अपने दायित्व को निभाने के लिए वे शांता कुमार के पदचिन्हों पर चलते हुए बाखूबी निभाएंगे।
PunjabKesari

कपूर ने कहा कि भाजपा सरकार के समय ही बतौर सांसद शांता द्वारा शुरू कांगड़ा के पालमपुर में रोप-वे, चंबा में सीमेंट प्लांट और कांगड़ा में रेल विस्तार आदि बड़ी परियोजनाओं को चरणबद्ध तरीके से समयानुसार पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
PunjabKesari

इसके अतिरिक्त जनभावनाओं पर खरा उतरने के लिए वे हर क्षेत्र में विकास को तबज्जो देंगे। इस मौके पर प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार, बैजनाथ के विधायक मुलखराज प्रेमी, नगरोटा के विधायक अरुण मेहरा, पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीण शर्मा, जिला भाजपा अध्य्क्ष विनय शर्मा सहित जिला व चारों मंडलों के पदाधिकारियों सहित भाजपा के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!