शांता कुमार बोले- हिमाचल में विपक्ष की स्थिति ठीक नहीं

Edited By Ekta, Updated: 07 May, 2019 03:23 PM

shanta kumar

बीजेपी नेता शांता कुमार ने कहा कि हिमाचल में विपक्ष की स्थिति ठीक नहीं है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह मंडी में अपने प्रत्याशी को ''आया राम गया राम'' कह रहे हैं तो शिमला में शांडिल को पुराने पापी कहते है। उन्होंने शिमला में पत्रकार वार्ता...

शिमला (योगराज): बीजेपी नेता शांता कुमार ने कहा कि हिमाचल में विपक्ष की स्थिति ठीक नहीं है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह मंडी में अपने प्रत्याशी को 'आया राम गया राम' कह रहे हैं तो शिमला में शांडिल को पुराने पापी कहते है। उन्होंने शिमला में पत्रकार वार्ता कर कहा कि कई दशक चुनाव लड़ते और लड़वाते हो गए हैं इसलिए इस बार चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। आज चुनाव के परिदृश्य में एक तरफ भाजपा है जो पूरी साफ नजर है और दूसरी तरफ धुंधली तस्वीर है। भाजपा में प्रधानमंत्री का चेहरा पीएम मोदी है जबकि दूसरी तरफ कोई एक चेहरा नहीं है। 

भाजपा का देश में कोई विकल्प नहीं है। ये लोकतंत्र के लिए सही नहीं है क्योंकि सशक्त लोकतंत्र के लिए सशक्त विपक्ष का होना जरूरी है। देश में नरेन्द्र मोदी का कोई विकल्प नहीं है। भाजपा पहले से ज्यादा सीट जीत कर आएंगी। देश में काम हुए है उसी के नाम पर भाजपा वोट मांग रही है। भाजपा प्रचार में कांग्रेस से कहीं आगे बढ़ गई है। हिमाचल की एक साल की जयराम ठाकुर ने प्रदेश के विकास को गति दी है। प्रदेश में नई उद्योग नीति से हिमाचल के पर्यटन को पंख लगेंगे। इन्वेस्टर के लिए अच्छा माहौल बनाया जा रहा है। नई पर्यटन नीति में भी इन्वेस्टर को छूट दी जा रही है। जिससे पर्यटन को ओर अधिक बढ़ावा मिलेगा।

75 साल की उम्र सीमा का भाजपा का निर्णय सही है। पार्टी में नई पीढ़ी आनी चाहिए सबको मौका मिलना चाहिए। चुनाव न लड़ने का निर्णय मेरा अपना है। चम्बा सीमेंट प्लांट के लिए काम करूंगा किशन कपूर के असिस्टेंट एमपी के रूप में काम करूंगा। शांता ने कहा कि देश में राजनीति का स्तर गिर रहा है। आज नेता शब्द सम्मान सूचक नहीं रहा है बल्कि अपमान व गाली बनकर रह गया है। सुभाष चंद्र बोस के साथ नेता शब्द लगा था। हिमाचल में राजनीति का स्तर गिर गया है। नेताओं को भाषा पर संयम रखना चाहिए। जब यशवंत सिंह परमार मुख्यमंत्री थे तो राजनीति का स्तर बहुत ऊंचा था उनसे मैंने बहुत कुछ सीखा।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!