JP Nadda के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर आसीन होने से गौरवान्वित हुआ हिमाचल : शांता

Edited By Vijay, Updated: 18 Jun, 2019 10:33 PM

shanta kumar

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने युवा नेता जगत प्रकाश नड्डा को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने पर प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी और वर्तमान पार्टी अध्यक्ष अमित...

पालमपुर (ब्यूरो): भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने युवा नेता जगत प्रकाश नड्डा को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने पर प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी और वर्तमान पार्टी अध्यक्ष अमित शाह का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि जगत प्रकाश नड्डा को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष घोषित कर हिमाचल प्रदेश को राष्ट्रीय राजनीति में पुन: गौरवान्वित होने का अवसर प्राप्त हुआ है।

छोटे से पहाड़ी राज्य को सम्मान प्रदान किया

उन्होंने कहा कि युवा नेता अनुराग ठाकुर को केंद्र में महत्वपूर्ण विभाग का मंत्री पद प्रदान कर और अब दूसरे युवा नेता जे.पी. नड्डा को कार्यकारी अध्यक्ष घोषित कर पहली बार छोटे से पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश को सम्मान प्रदान किया है। उन्होंने इन दोनों नेताओं को शुभकामनाएं दी हैं और हिमाचल प्रदेश की जनता की ओर से बधाई दी है।

आने वाले 5 वर्षों में हिमाचल में होगा अभूतपूर्व विकास

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के योग्य एवं गतिशील नेतृत्व में हिमाचल विकास की बुलंदियों को छू रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि हिमाचल प्रदेश के 2 नेताओं के केंद्र में महत्वपूर्ण पदों पर आसीन होने से इन सभी नेताओं के सामूहिक प्रयास से आने वाले 5 वर्षों में हिमाचल में अभूतपूर्व विकास होगा और हिमाचल देश का सबसे समृद्ध प्रदेश बनेगा।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!