Edited By Vijay, Updated: 19 Mar, 2024 11:04 PM
जिला मुख्यालय से सटे कुठारखुर्द स्थित एक रिहायशी घर में हुई चोरी मामले में दूसरा आरोपी भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बाल मुकुंद निवासी उत्तर प्रदेश को पुलिस ने कानपुर से गिरफ्तार किया है।
ऊना (विशाल): जिला मुख्यालय से सटे कुठारखुर्द स्थित एक रिहायशी घर में हुई चोरी मामले में दूसरा आरोपी भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बाल मुकुंद निवासी उत्तर प्रदेश को पुलिस ने कानपुर से गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने सोने के 2 झुमके, 2 सोने की बालियां, सोने की 2 अंगुठियां और एक जोड़ी पायल चांदी बरामद की है। इससे पहले पुलिस ने इस चोरी के मामले में छत्तीसगढ़ निवासी मोनू सिंह को गिरफ्तार किया था जोकि रिमांड पर है। गौरतलब है कि पुलिस ने घर में हुई चोरी के संबंध में शिकायत के आधार पर 1 फरवरी, 2024 को मामला दर्ज किया था। इसमें सोने और चांदी के गहनों सहित अन्य सामान व एक मोबाइल चोरी होना पाया गया था।
एसएचओ सदर मनोज वालिया ने इस मामले की जांच के लिए एएसआई संजीव चंदेल को नियुक्त किया था। मोबाइल की लोकेशन के आधार पर एक व्यक्ति तक पुलिस पहुंची, जिसने बताया था कि उसे वह मोबाइल आरोपी मोनू सिंह ने दिया था। इसी आधार पर मोनू की गिरफ्तारी हुई थी और अब बाल मुकुंद को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों ने मिलकर चोरी की थी। एसपी राकेश सिंह ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है और कुछ गहनों की रिकवरी भी की है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here