राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत रैहन स्कूल में विज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन, प्रधानाचार्य ने विजेताओं को बांटे पुरस्कार

Edited By Swati Sharma, Updated: 13 Feb, 2026 06:14 PM

science quiz organized in rehan school under national invention campaign

कांगड़ा (दुर्गेश कटोच): भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत आज कामरेड रामचन्द्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैहन में विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में...

कांगड़ा (दुर्गेश कटोच): भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत आज कामरेड रामचन्द्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैहन में विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना तथा विज्ञान विषय के प्रति रुचि बढ़ाना रहा।

5 टीमों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

प्रतियोगिता में कुल 5 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने विज्ञान से संबंधित विभिन्न विषयों पर पूछे गए प्रश्नों के सटीक और त्वरित उत्तर देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह और प्रतिस्पर्धात्मक भावना देखने को मिली। विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार ने विजेता प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में जिज्ञासा, तर्कशक्ति और आत्मविश्वास को बढ़ावा देती हैं।

इस अवसर पर आर ए ए इंचार्ज शौकत अली (प्रवक्ता रसायन विज्ञान), उप-प्रधानाचार्य रीता चौधरी, जगतार चौधरी (प्रवक्ता भौतिक विज्ञान) तथा विवेक चौधरी (प्रवक्ता गणित) संजय धीमान सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!