सत्ती ने कांग्रेस पार्टी को दिया ये दूसरा नाम, जानने के लिए पढ़ें खबर

Edited By Punjab Kesari, Updated: 22 Feb, 2018 06:08 PM

satti gave this second name to congress read news to know

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कांग्रेस पार्टी को कलह कांग्रेस पार्टी का नाम दिया है।

शिमला: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कांग्रेस पार्टी को कलह कांग्रेस पार्टी का नाम दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व सरकार के भ्रष्टाचार से राज्य विकास के मामले में 10 साल पीछे चला गया है तो साथ ही पूर्व सरकार की तरफ से अत्यधिक कर्ज लिए जाने से प्रदेश बर्बादी की कगार पर पहुंच गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस जब सत्ता में थी तब आपसी लड़ाई के कारण विकास को ग्रहण लगा। 

भ्रष्टाचार के कारण सत्ता से बेदखल हुई कांग्रेस
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार के कारण ही उसे सत्ता से बेदखल होना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व सरकार ने अनुपयोगी योजनाओं पर अंधाधुंध खर्च किया और अत्यधिक कर्जे लेकर प्रदेश को बर्बादी की कगार पर पहुंचा दिया था। उन्होंने कहा कि नई सरकार को प्रदेश में विकास को पटरी पर लाने के लिए थोड़ा समय जरूर लगेगा लेकिन भाजपा सरकार न केवल जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी बल्कि राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर भी पहुंचाया जाएगा। 

पूर्व सरकार के कारण शुरू ही नहीं हो पाईं योजनाएं
भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया कि पिछले 4 वर्षों में भाजपा की केंद्र सरकार ने प्रदेश में विकास के लिए अत्यधिक धन और योजनाएं स्वीकृत कीं लेकिन पूर्व कांग्रेस सरकार की लापरवाही और राजनीतिक द्वेष के कारण कई योजनाएं या तो शुरू ही नहीं हुईं या फि र अधर में लटक गईं। उन्होंने कहा कि धन के सदुपयोग के साथ केंद्रीय योजनाओं पर तेजी से काम आगे बढ़ रहा है, जिसका असर आने वाले समय में दिखेगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!