भूस्खलन की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 05 Mar, 2024 07:24 PM

salen landslide 2 people death

जिले के धर्मपुर में भूस्खलन की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गई। घटना बीती रात तब घटित हुई जब दोनों मजदूर अपने ढारे में रह रहे थे। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से मलबा आने के कारण वे इसकी चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई।

साेलन (अमित): जिले के धर्मपुर में भूस्खलन की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गई। घटना बीती रात तब घटित हुई जब दोनों मजदूर अपने ढारे में रह रहे थे। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से मलबा आने के कारण वे इसकी चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। एस.पी. सोलन गौरव सिंह ने बताया कि रात करीब 12 बजे पुलिस थाना धर्मपुर के अन्तर्गत गांव गाहर में 2 व्यक्ति सुखारी मुखिया निवासी बिहार 31 वर्ष व बेस मुखिया निवासी बिहार 46 ढारों में रह रहे थे, कि पीछे से भूस्खलन होने के कारण वे इसमें दब गए, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। उक्त दोनों व्यक्ति 3-4 दिन पहले ही यहां आए थे। सूचना मिलने पर पुलिस थाना धर्मपुर से टीम तुरन्त घटना स्थल पर पहुंची तथा घटना की जांच शुरू की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!