Edited By Ekta, Updated: 23 Sep, 2018 10:21 AM
रोहतांग दर्रे के उस पार लाहौल की ओर भारी बर्फबारी के कारण कुछ वाहन फंस गए हैं। हालांकि रोहतांग दर्रे में सुबह से ही बर्फबारी हो रही थी लेकिन दोपहर तक वाहनों की आवाजाही सुचारू रही। बर्फबारी अधिक होती देख मनाली पुलिस ने सैलानियों व वाहनों को गुलाबा...
मनाली: रोहतांग दर्रे के उस पार लाहौल की ओर भारी बर्फबारी के कारण कुछ वाहन फंस गए हैं। हालांकि रोहतांग दर्रे में सुबह से ही बर्फबारी हो रही थी लेकिन दोपहर तक वाहनों की आवाजाही सुचारू रही। बर्फबारी अधिक होती देख मनाली पुलिस ने सैलानियों व वाहनों को गुलाबा बैरियर में ही रोक दिया लेकिन लाहौल की ओर से दोपहर बाद 2 गाडिय़ां मनाली की ओर निकल आईं।
इन दोनों में एक गाड़ी रोहतांग दर्रे में फंस गई, जिसमें दिल्ली के लगभग 10 सैलानी मनाली आ रहे थे। डी.एस.पी. मनाली शेर सिंह ने बताया कि जैसे ही उन्हें सैलानियों के रोहतांग में फंसने की खबर मिली वैसे ही पुलिस की टीम मढ़ी से रोहतांग रवाना हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस जवानों ने सैलानियों को सुरक्षित मढ़ी पहुंचा दिया है। मनाली से गाडिय़ां भेज दी गई हैं जिसमें मनाली उन्हें पहुंचाया जाएगा।