Edited By prashant sharma, Updated: 22 Oct, 2020 11:41 AM
ऊना गगरेट मुख्य मार्ग के गांव खड्ड में वीरवार सुबह हुए सड़क हादसे में 1 व्यक्ति की जान चली गई है। घटना पिकअप जीप व बाइक की आमने सामने टक्कर से हुई है।
हरोली (संजीव दत्ता) : ऊना गगरेट मुख्य मार्ग के गांव खड्ड में वीरवार सुबह हुए सड़क हादसे में 1 व्यक्ति की जान चली गई है। घटना पिकअप जीप व बाइक की आमने सामने टक्कर से हुई है। जिसके बाद से पिकअप चालक मौके पर से फरार है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊना गगरेट मुख्य मार्ग के गांव गुगलैहड़ का निवासी जसविंद्र सिंह पुत्र हरभजन सिंह उम्र लगभग 38 वर्ष जोकि अपने बाइक पर ऊना की ओर जा रहा था। तभी गांव खड्ड में ऊना की ओर से आ रही पिकअप जीप की टक्कर से वह सड़क पर गिर गया।
घटना के बाद से ही पिकअप जीप चालक बिना रुके मौके पर से फरार हो गया। वाहनों की जोरदार टक्कर की आवाज सुनते ही स्थानीय दुकानदारों ने जब मौके पर आकर देखा तो बाइक चालक बुरी तरह से घायल हो चुका था। लोगो ने राह चलते किसी कार चालक की सहायता से बाइक सवार को इलाज के लिए भेजा। ईसपुर अस्पताल में डॉक्टर न होने के कारण उसे ऊना अस्पताल ले जाया गया। लेकिन जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक एक्स सर्विसमैन बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है।