Edited By kirti, Updated: 12 Oct, 2019 11:37 AM
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में एक सड़क हादसा हो गया। जहां एक पिकअप और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा मंडी-पठानकोट एनएच पर हुआ। जिस कारण 2 लोग घायल है।
कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में एक सड़क हादसा हो गया। जहां एक पिकअप और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा मंडी-पठानकोट एनएच पर हुआ। जिस कारण 2 लोग घायल है। जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार शाहपुर के लिए दूध का सप्लाई लेकर जा रही एक पिकअप लदवाड़ा और 45 मील के बीच सामने से आर रही कार से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। पुलिस मौके ने मौके पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया व मामला दर्ज किया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।