Edited By kirti, Updated: 20 Sep, 2019 11:51 AM
हिमाचल प्रदेश के मनाली में पेंट का काम कर रहे मजदूर के साथ एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रवासी मजदूर 19 वर्ष सूरज पहवा पुत्र प्रेम पहवा निवासी गांव मंगल पुर बुधरिया बिहार के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक पर्यटन...
कुल्लू:हिमाचल प्रदेश के मनाली में पेंट का काम कर रहे मजदूर के साथ एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रवासी मजदूर 19 वर्ष सूरज पहवा पुत्र प्रेम पहवा निवासी गांव मंगल पुर बुधरिया बिहार के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक पर्यटन नगरी के अलेउ में प्रवासी मजदूर पेंटर का कार्य कर रहा था। अचानक पैर फिसलने से नीचे धरातल पर गिर गया। जिसके इलाज के लिए मिशन अप्टल मनाली अस्पताल में पहुंचाया। जहां ईलाज के दौरान मजदूर ने दम तोड़ दिया। जब पुलिस को इस बात का पता लगा तो वह मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल के शवगृह में रखा है। वहीं एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन की शुरू। फिलहाल मजदूर के परिवार को इसकी सूचना दे दी है।