बस ने पैदल चल रहे व्यक्ति को मारी टक्कर ,मामला दर्ज

Edited By kirti, Updated: 16 Jul, 2019 12:58 PM

road accident

अलग-अलग 2 सड़क दुर्घटनाओं में 3 लोग घायल होने के बाद उपचार के लिए डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज टांडा लाए गए। पहले मामले में कांगड़ा बस अड्डा पर एक पंजाब रोडवेज की बस (नं. पी.बी. 65 ए.टी.-2912) के चालक ने एक पैदल चलते व्यक्ति ओम प्रकाश (55)...

कांगड़ा : अलग-अलग 2 सड़क दुर्घटनाओं में 3 लोग घायल होने के बाद उपचार के लिए डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज टांडा लाए गए। पहले मामले में कांगड़ा बस अड्डा पर एक पंजाब रोडवेज की बस (नं. पी.बी. 65 ए.टी.-2912) के चालक ने एक पैदल चलते व्यक्ति ओम प्रकाश (55) निवासी चंदरोट-सुन्नी तहसील बड़ोह को टक्कर मार दी जिसमें उसकी टांग पर गंभीर चोट आई। पुलिस ने धारा 279 व 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसकी पुष्टि डी.एस.पी. कांगड़ा विनोद धीमान ने की। दूसरा मामला शाहपुर पुलिस स्टेशन का है।

 इसमें ममता देवी अपने बच्चे के साथ मुकाम संघोली में हैंडपंप से पानी भर रही थी कि एक महिंद्रा पिकअप (नं. एच.पी. 38 ए.-9093) के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें वे दोनों घायल हो गईं जिन्हें उपचार के लिए टांडा लाया गया। थाना प्रभारी शाहपुर हेम राज ने बताया कि महिला व बच्चे का मैडीकल करवा कर अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!