Edited By kirti, Updated: 12 Apr, 2020 02:57 PM
कोरोना वायरस की महामारी में जब हर कोई यथासभंव अपनी ओर से मदद को अपने हाथ आगे बढ़ा रहा है। वही बच्चे भी अपनी सेविंग मनी से मदद करने के लिए आगे आ रहे है। ऐसा ही जज्बा लिए हरोली के गांव बढ़ेडा की बेटी ने किया है। गांव की पूर्वी पुत्री विनोद कुमार ने अपने...
हरोली (दत्ता) : कोरोना वायरस की महामारी में जब हर कोई यथासभंव अपनी ओर से मदद को अपने हाथ आगे बढ़ा रहा है। वही बच्चे भी अपनी सेविंग मनी से मदद करने के लिए आगे आ रहे है। ऐसा ही जज्बा लिए हरोली के गांव बढ़ेडा की बेटी ने किया है। गांव की पूर्वी पुत्री विनोद कुमार ने अपने जन्मदिन के अवसर पर अपनी सेविंग मनी यानी गुलक को समाजसेवी नरिन्द्र राणा व अपने पिता विनोद कुमार को सौपते हुए उसे राहत कोष तक पहुंचाने के लिए आग्रह किया। इस अवसर पर पूर्वी की बहन सिया भी उसके साथ इस नेक कार्य के लिए भागीदार बनी। नरिन्द्र राणा ने कहा ऐसे होनहार व मेधावी बच्चो के जज्बे को देखकर कह सकते है कि मुसीबत की घड़ी को हम आसानी से जीत पाएंगे। पूर्वी के पिता विनोद कुमार ने बताया कि पूर्वी ने अपनी गुलक से 5000 से अधिक की राशि दी है। जोकि अन्य लोगो के लिए भी प्रेरणादायक है। विनोद कुमार ने कहा कि उन्हें अपनी बेटियो पर गर्व है कि जिस समय देश एवं प्रदेश मुसीबत की घड़ी से गुजर रहा है, उस समय उनकी बेटियो ने अपनी सेविंग मनी तक राहत कोष के लिए दे दी है। उनकी बेटी पूर्वी का यह जन्मदिन हमेशा के लिए यादगार की तरह रहेगा।