तबादलों का सिलसिला जारी, 40 कर्मचारियों को किया इधर-उधर

Edited By Ekta, Updated: 08 Jun, 2018 11:07 AM

released for transfers 40 workers did it around

पुलिस विभाग ने 40 कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इस फेहरिस्त में सब इंस्पैक्टर, ए.एस.आई., हैड कांस्टेबल, कांस्टेबल और एच.एच.सी. शामिल हैं। जारी आदेशों के तहत विभाग ने हैड कांस्टेबल संजय कुमार थर्ड आई.आर.बी. से कुल्लू, राजेश कुमार फर्स्ट...

शिमला (राक्टा): पुलिस विभाग ने 40 कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इस फेहरिस्त में सब इंस्पैक्टर, ए.एस.आई., हैड कांस्टेबल, कांस्टेबल और एच.एच.सी. शामिल हैं। जारी आदेशों के तहत विभाग ने हैड कांस्टेबल संजय कुमार थर्ड आई.आर.बी. से कुल्लू, राजेश कुमार फर्स्ट बटालियन जुन्गा से सैकेंड आई.आर.बी., मनोज कुमार सैकेंड आई.आर.बी. से फर्स्ट बटालियन जुन्गा,  नागेंद्र सिंह सोलन से सिक्सथ आई.आर.बी. और हैड कांस्टेबल नरेश को शिमला से बद्दी भेजा गया है।


इसके साथ ही कांस्टेबल दिनेश कुमार को शिमला से फर्स्ट बटालियन जुन्गा, सतनाम सिंह फोर्थ आई.आर.बी. से चम्बा, सपना फिफ्थ आई.आर.बी. से मंडी, सुभाष चंद बिलासपुर से फिफ्थ आई.आर.बी., रंजनी बाला फिफ्थ आई.आर.बी. से बिलासपुर, मोहिंद्र सिंह को सिक्सथ आई.आर.बी. से किन्नौर, संजय कुमार चम्बा से सी.आई.डी., ताशी देवी शिमला से सी.आई.डी., संजीव कुमार, सुनील कुमार, चंपा, ऊषा व शारदा को सोलन से सिक्सथ आई.आर.बी., विक्रम सिंह फर्स्ट आई.आर.बी. से सोलन और कांस्टेबल प्रवीण कुमार व कैलाश को फर्स्ट बटालियन जुन्गा से मंडी भेजा गया है। एच.एच.सी. मोहम्मद असलम व मनोहर लाल को चम्बा से सी.आई.डी., मंजीत सिंह कांगड़ा से सी.आई.डी., रमा कुमारी सी.आई.डी. से सैकेंड आई.आर.बी., गुड्डू लाल फर्स्ट बटालियन जुन्गा से सी.टी.एस. व हेम राज सोलन से सिक्सथ आई.आर.बी. भेजा गया है।


वहीं पुलिस विभाग ने अब कार्यकारी लिपिक वर्ग के 8 कर्मचारियों को इधर से उधर किया है। इसके तहत सब इंस्पैक्टर प्रकाश चंद को एस.पी. कार्यालय किन्नौर से एस.पी. कार्यालय ऊना, राजेश कंवर एस.पी. कार्यालय बिलासपुर से एस.पी. कार्यालय बद्दी और महिला सब इंस्पैक्टर गीता को एस.पी. कार्यालय बद्दी से एस.पी. कार्यालय सिरमौर भेजा है। ए.एस.आई. राधा देवी एस.पी. कार्यालय सोलन से एस.पी. कार्यालय बद्दी, हुसैन लाल को एस.पी. कार्यालय बद्दी से एस.पी. कार्यालय सोलन भेजा है। हैड कांस्टेबल नागेंद्र सिंह को एस.पी. कार्यालय ऊना से स्टेट विजीलैंस, आशू काबटा स्टेट विजीलैंस से एस.पी. कार्यालय ऊना और हरी चंद को टी.टी.आर. शिमला से एस.पी. कार्यालय लाहौल-स्पीति भेजा है। 


इनके भी हुए तबादले
विभाग ने सब इंस्पैक्टर सलीम कुरैशी को स्टेट विजीलैंस से सिरमौर जिला, कांशी राम को स्टेट विजीलैंस से फिफ्थ आई.आर.बी., अमर सिंह ऊना जिला से किन्नौर और बाला राम को स्टेट विजीलैंस से कुल्लू जिला ट्रांसफर किया गया है। इस तरह ए.एस.आई. महेंद्र सिंह को किन्नौर से मंडी, गुलशन कुमार मंडी से कांगड़ा और चमन लाल को कांगड़ा से मंडी जिला भेजा गया है। 


इनको राहत, आदेश रद्द
पुलिस विभाग ने सैकेंड आई.आर.बी. से चम्बा को अंडर ट्रांसफर चल रहे कांस्टेबल मनीष कुमार, कांगड़ा से सैकेंड आई.आर.बी. को अंडर ट्रांसफर चल रहे कांस्टेबल शशिकांत, फोर्थ आई.आर.बी. से मंडी को अंडर ट्रांसफर चल रहे कांस्टेबल अमनदीप, फस्र्ट बटालियन जुन्गा से सोलन को अंडर ट्रांसफर चल रहे हैड कांस्टेबल कर्म चंद और फिफ्थ आई.आर.बी. से मंडी को अंडर ट्रांसफर चल रही महिला कांस्टेबल निशा देवी के तबादला आदेश रद्द किए हैं।


इनके तबादले रद्द
पुलिस विभाग ने सैकेंड आई.आर.बी. से चम्बा को अंडर ट्रांसफर चल रहीं कांस्टेबल वीना कुमारी, थर्ड आई.आर.बी. से मंडी को अंडर ट्रांसफर चल रहे हैडकांस्टेबल रंगीला राम और अतुल, सिक्सथ आई.आर.बी. से सिरमौर को अंडर ट्रांसफर चल रहे हैड कांस्टेबल विजय कुमार, सिक्स्थ आई.आर.बी.से सिरमौर को अंडर ट्रांसफर चल रहे निरूपम शर्मा, सैकेंड आई.आर.बी. से कांगड़ा को अंडर ट्रांसफर चल रहे संजीव कुमार व राजीव कुमार के तबादले रद्द किए हैं। वहीं पुलिस विभाग ने एस.पी. कार्यालय सिरमौर से एस.पी. कार्यालय लाहौल-स्पीति को अंडर ट्रांसफर चल रहे सब इंस्पैक्टर मनोहर लाल और एस.पी. कार्यालय कांगड़ा से एस.पी.कार्यालय लाहौल-स्पीति को अंडर ट्रांसफर चल रहे हैड कांस्टेबल रमेश कुमार के तबादला आदेश रद्द किए गए हैं।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!