राठौर ने नियुक्त किए 11 ब्लॉक अध्यक्ष, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Edited By Vijay, Updated: 01 Feb, 2020 07:15 PM

rathore appointed 11 block president target on bjp

हिमाचल कांग्रेस ने 32 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद 11 और ब्लॉक अध्यक्षों की तैनाती कर दी है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठैार ने राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी की सहमति पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी में दूसरे चरण में 4 जिलों के 11...

शिमला (तिलक राज): हिमाचल कांग्रेस ने 32 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद 11 और  ब्लॉक अध्यक्षों की तैनाती कर दी है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठैार ने राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी की सहमति पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी में दूसरे चरण में 4 जिलों के 11 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। ये नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से लागू मानी जाएंगी। इससे पहले कांग्रेस कार्यकारिणी ने पहले चरण में 10 जिलों में 36 ब्लॉक अध्यक्षों की नियक्ति की थी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही तीसरे और चौथे चरण में प्रदेश के 72 ब्लॉकों में अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश और जिला कमेटियों का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी पूर्ण रूप से गठित करने की उम्मीद है।

प्रदेश सरकार के आपदा प्रबंधों पर उठाया सवाल उठाया

वहीं उन्होंने हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से बंद सड़कों व बिजली आपूर्ति ठप्प रहने पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार के आपदा प्रबंधों पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा दुख की बात है कि प्रदेश की राजधानी शिमला के ऊपरी क्षेत्रों की 300 से अधिक सड़कें पिछले 10 दिनो से बंद पड़ी हंै। प्रशासन ने अभी तक इन क्षेत्रों की कोई सुध नहीं ली है। कार्यलयों में बैठकर राहत कार्यो की समीक्षा बैठकें तो की जा रही हंै लेकिन धरातल पर कुछ नही हो रहा है।

प्रदेश की चिंता छोड़ मुख्यमंत्री-मंत्री दिल्ली चुनाव में व्यस्त

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्री भी दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार में व्यस्त है। उन्हें प्रदेश की कोई चिंता नही है। सचिवालय का काम पूरी तरह ठप्प पड़ा है। उन्होंने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि सरकार को दिल्ली विधानसभा का चुनाव ज्यादा महत्वपूर्ण है जबकि प्रदेश के लोगों की समस्याओं को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है।

दम तोड़ती नजर आ रही सरकार की सार्वजनिक वितरण प्रणाली

उन्होंने कहा कि प्रदेश के डिपुओं से सबसिडी वाली दालें गायब हो गई हैं। सरकार की सार्वजनिक वितरण प्रणाली दम तोड़ती नजर आ रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आग्रह किया है कि प्रदेश के लोगों को आ रही समस्याओं पर अपनी गंभीरता दिखाते हुए निष्क्रिय अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करें। उन्होंने बंद पड़े रास्तों को तुरंत खोलने और ठप्प पड़ी बिजली आपूर्ति बहाल करने को भी कहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!