नाबालिग लड़की से एक माह तक करता रहा गंदा काम, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 29 Nov, 2018 10:41 PM

rape from minor girl one arrested

कुल्लू जिला के आनी उपमंडल में आनी थाना क्षेत्र के तहत एक व्यक्ति ने 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ एक माह तक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस से मिली जानकारी के साथ उक्त व्यक्ति 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को घर पर काम करने के बहाने बुलाता था और...

कुल्लू (दिलीप): कुल्लू जिला के आनी उपमंडल में आनी थाना क्षेत्र के तहत एक व्यक्ति ने 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ एक माह तक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस से मिली जानकारी के साथ उक्त व्यक्ति 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को घर पर काम करने के बहाने बुलाता था और दुष्कर्म का शिकार बनाता रहा तथा किसी को इस बात की जानकारी देने पर जान से मारने धमकी देता था। पीड़िता ने एक माह तक जुल्म सहने के बाद अपनी मौसी को आपबीती बताई, जिसके बाद मौसी ने आनी थाना में उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

इसके बाद पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके खिलाफ 4 पॉक्सो एक्ट, आई.पी.सी. की धारा 376, 506 के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। एस.पी. कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस नाबालिग लड़की की मैडीकल जांच करवा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!