अनुराग के बयान पर राणा का पलटवार, पढि़ए क्या कहा

Edited By Punjab Kesari, Updated: 11 Jun, 2017 09:00 PM

rana  s counter attack on anurag  s statement  read what he said

हिमाचल  प्रदेश आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने रविवार को बंगाणा में पत्रकार वार्ता में कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की कार्यशैली से हताश होकर मोदी सरकार के वजीर हिमाचल आने को मजबूर हो गए हैं।

बंगाणा: हिमाचल  प्रदेश आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने रविवार को बंगाणा में पत्रकार वार्ता में कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की कार्यशैली से हताश होकर मोदी सरकार के वजीर हिमाचल आने को मजबूर हो गए हैं। 3 वर्ष में उनको जनता की याद नहीं आई है। उन्होंने सांसद अनुराग ठाकुर के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि विस चुनाव में मुख्यमंत्री के मास्टर स्ट्रोक से राजा के नहीं बल्कि मोदी के वजीर आऊट हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के भाजपाई अपनी लीडरशिप की लड़ाई में उलझ कर रह गए हैं।

भाजपा में कप्तानों की लगी होड़ 
उन्होंने कहा कि मैच खेलने के लिए टीम और एक कप्तान की जरूरत होती है लेकिन भाजपा तो अपनी टीम का कप्तान ही तय नहीं कर पा रही है क्योंकि वर्तमान में प्रदेश भाजपा में कप्तानों की होड़ लगी हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ही विस चुनाव लड़ेगी। 

केंद्र सरकार ने मुख्यमंत्री के खिलाफ बनाए मामले
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 3 वर्ष के राज में सिवाय मुख्यमंत्री के खिलाफ मामले बनाने को कोई कसर नहीं छोड़ी है लेकिन मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास को कोई आंच नहीं आने दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विस चुनाव को करीब देखकर अब केंद्र द्वारा झूठी घोषणाएं की जा रही हैं।

भाजपा के नेता फूटी कौड़ी तक लाने में नाकाम 
उन्होंने कहा कि 3 वर्ष में केंद्र सरकार से प्रदेश के विकास को भाजपा के नेता फूटी कौड़ी तक लाने में नाकाम रहे हैं बावजूद इसके मुख्यमंत्री ने विकास की रफ्तार बनाए रखी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की गुटबाजी इस कदर बढ़ गई है कि बंगाणा में केंद्रीय मंत्री के स्वागत को खड़े भाजपा कार्यकर्ताओं को मंत्री के न रुकने पर आहत होना पड़ा था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!