अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल में हिमखंड गिरा, कुछ देर के लिए रुका चंद्रा नदी का बहाव

Edited By Vijay, Updated: 30 Apr, 2024 07:59 PM

avalanche falls in north portal of atal tunnel

अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल में मंगलवार को हिमखंड गिरा, जिससे चंद्रा नदी का बहाव कुछ घंटे रुका रहा। इस जगह गत दिनों भी हिमखंड गिरने से नदी का बहाव रुक गया था। लाहौल-स्पीति में हिमपात के बाद हिमस्खलन की आशंका बढ़ गई है।

मनाली (सोनू): अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल में मंगलवार को हिमखंड गिरा, जिससे चंद्रा नदी का बहाव कुछ घंटे रुका रहा। इस जगह गत दिनों भी हिमखंड गिरने से नदी का बहाव रुक गया था। लाहौल-स्पीति में हिमपात के बाद हिमस्खलन की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां आधा फुट के लगभग हिमपात हुआ है वहीं पहाड़ियों पर एक से डेढ़ फुट बर्फ की मोटी परत बिछी है। हालांकि हिमस्खलन वाले अधिकतर क्षेत्रों में अभी सड़क न खुलने से आवाजाही शुरू नहीं हुई है लेकिन घाटी के अधिकतर नालों में हिमस्खलन की आशंका बढ़ गई है।
PunjabKesari

कोकसर से लेकर पांगी तक जगह-जगह हिमस्खलन हुआ है। दूसरी ओर सिस्सू में भूस्खलन होने से मार्ग बार-बार बंद हो रहा है, यहां वाया नर्सरी वाहनों को भेजा जा रहा है। हालांकि बीआरओ ने सड़क बहाल कर दी है लेकिन पहाड़ी से पत्थर व मलबा आने की आशंका लगातार बनी हुई है। सिस्सू चौकी प्रभारी सीता राम ने बताया कि लगातार हुए हिमपात व बारिश से सिस्सू के पास भूस्खलन हो रहा है। उन्होंने बताया कि हालांकि इस प्वाइंट पर बाईपास मार्ग है, जिस कारण यहां पर कोई दिक्कत नहीं है। बीआरओ ने सड़क बहाल कर दी है तथा दिन के समय इस मार्ग को वाहनों के लिए खोल दिया है लेकिन रात को खतरा होने के चलते बाईपास होकर ही वाहन भेजे जा रहे हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!