Edited By Vijay, Updated: 15 Mar, 2024 11:44 PM
भाजपा के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन दिल्ली में भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मिले। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की, साथ ही उन्होंने यहां जारी बयान में आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने एक बार फिर महिलाओं...
शिमला (ब्यूरो): भाजपा के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन दिल्ली में भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मिले। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की, साथ ही उन्होंने यहां जारी बयान में आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने एक बार फिर महिलाओं को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश के 17 विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों की जीत की चाबी महिलाओं के हाथ में रहेगी लेकिन वर्तमान कांग्रेस सरकार उनको प्रतिमाह 1500 रुपए देने पर छल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 22 लाख महिलाओं को यह राशि प्राप्त होने वाली नहीं है।
हर्ष महाजन ने आरोप लगाया कि महिलाओं को 1500 रुपए देने की घोषणा महज एक चुनावी स्टंट है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के 8, मंडी के 6, कांगड़ा के 2 और शिमला संसदीय क्षेत्र के 1 विधानसभा क्षेत्र में पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 11 ऐसे विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं, जहां पुरुष मतदाताओं की संख्या महिलाओं से मात्र 50 से 500 तक ही अधिक है। उन्होंने कहा कि चारों संसदीय क्षेत्रों में 17-17 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के कुल मतदाताओं की संख्या 55,68,171 है। इनमें महिला मतदाताओं की संख्या 27,55,160 है और पुरुष मतदाता 28,12,976 है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here