नाहन विधानसभा क्षेत्र में रोपे जाएंगे 1 लाख 23 हजार पौधे

Edited By kirti, Updated: 19 Jul, 2019 04:15 PM

rajiv bindal

हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में जल शक्ति अभियान और वन महोत्सव के मद्देनजर अधिकारियों के साथ बैठक की । जनशक्ति अभियान के तहत नाहन विधानसभा क्षेत्र में करीब 90 तालाबों का निर्माण किया जाएगा। बिंदल ने कहा कि...

नाहन (सतीश): हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में जल शक्ति अभियान और वन महोत्सव के मद्देनजर अधिकारियों के साथ बैठक की । जनशक्ति अभियान के तहत नाहन विधानसभा क्षेत्र में करीब 90 तालाबों का निर्माण किया जाएगा। बिंदल ने कहा कि 17 तालाब बनाने का जिम्मा वन विभाग को जबकि 75 तालाब बनाने का जिम्मा विकासखंड अधिकारी को दिया गया है। उन्होंने कहा कि नेहरू युवा केंद्र के साथ-साथ विभिन्न विभागों को इन तालाबों के संरक्षण का जिम्मा सौंपा जाएगा।
PunjabKesari
वन महोत्सव केेेे दौरान सिरमौर जिला में 596 हेक्टेयर भूमि पर करीब 2 लाख 18 हजार पौधे रोपे जाएंगे। जिसके लिए 42 स्थानों को चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि अकेले नाहन विधानसभा क्षेत्र में करीब 1 लाख 23 हजार पौधे रोपने की रूपरेखा तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि गत वर्ष जो पौधे रोपे गए थे उसमें से 70 से 90% पौधे जीवित रहने की रिपोर्ट वन विभाग द्वारा दी गई है। वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि उद्यान विभाग द्वारा 75 प्रतिशत सब्सिडी पर नाहन विधानसभा क्षेत्र में करीब आठ हजार नींबू के पौधे भी वितरित किए जाएंगे।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!