Edited By Ekta, Updated: 02 Jun, 2019 03:49 PM
लोकसभा चुनाव के बाद हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने नाहन में जनता दरबार लगाया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की जन समस्याएं सुनी। बिंदल ने कहा कि जनसमस्याओं को लेकर जयराम सरकार बेहद गंभीर है। जनता दरबार में भारी संख्या...
नाहन (सतीश): लोकसभा चुनाव के बाद हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने नाहन में जनता दरबार लगाया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की जन समस्याएं सुनी। बिंदल ने कहा कि जनसमस्याओं को लेकर जयराम सरकार बेहद गंभीर है। जनता दरबार में भारी संख्या में लोग विभिन्न क्षेत्रों से अपनी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे हुए थे। उन्होंने कहा कि अधिकतर पेयजल व सड़कों की समस्याओं को लेकर उनके पास पहुंचे हैं जिनके समाधान के लिए तुरंत अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जनसमस्याएं जयराम सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। अपनी समस्याएं लेकर यहां पहुंचे लोगों ने बताया कि लगातार बढ़ती गर्मी के कारण खासकर ग्रामीण इलाकों में पेयजल किल्लत बढ़ गई है जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से गुहार लगाई है कि पेयजल समस्या का जल्द निदान किया जाए।