लोकसभा चुनावों के लिए गठित समितियों को राहुल की मंजूरी, वीरभद्र को कैंपेन कमेटी का जिम्मा

Edited By Vijay, Updated: 25 Jan, 2019 10:02 PM

rahul s approval for committees constituted for loksabha elections

प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए बनाई गईं समितियों को मंजूरी मिल गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की समन्वय समिति, चुनाव प्रचार समिति, प्रदेश चुनाव समिति, प्रचार एवं प्रसार समिति, मीडिया...

शिमला (योगराज): प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए बनाई गईं समितियों को मंजूरी मिल गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की समन्वय समिति, चुनाव प्रचार समिति, प्रदेश चुनाव समिति, प्रचार एवं प्रसार समिति, मीडिया समन्वय समिति और चुनाव प्रबंधन टीम के गठन की स्वीकृति प्रदान की है। हिमाचल कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल से विचार विमर्श कर समिति की लिस्टें मंजूरी के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपी थीं, जिन्हें अब मंजूरी मिल गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री संभालेंगे चुनाव प्रचार समिति की कमान

चुनाव प्रचार समिति की कमान पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को दी गई है और सदस्य कुलदीप सिंह राठौर, मुकेश अग्निहोत्री, आनंद शर्मा, विद्या स्टोक्स, विप्लव ठाकुर, ठाकुर कौल सिंह, जी.एस. बाली, ठाकुर सिंह भरमौरी, कर्नल धनीराम शांडिल, चंद्रेश कुमारी, कुलदीप कुमार, आशा कुमारी, सुखविंदर सिंह सुक्खू, आई.डी. लखनपाल, चंद्र कुमार, गंगू राम मुसाफिर, हर्ष महाजन, राकेश कालिया, रजनीश किमटा, रोहित ठाकुर, हर्षवर्धन चौहान, रामलाल ठाकुर, प्रकाश चौधरी, सोहन लाल ठाकुर व राजिंद्र राणा होंगे।

प्रचार एवं प्रसार समिति के चेयरमैन होंगे जी.एस. बाली

प्रचार एवं प्रसार समिति के चेयरमैन जी.एस. बाली होंगे। इसके अलावा अजय महाजन, संजय अवस्थी, डॉ. कैलाश पराशर, राम कुमार, सुरिंद्र काकू, सोहन लाल, अनिरूद्ध सिंह, विक्रमादित्य सिंह, सुंदर ठाकुर, आशीष बुटेल, तिलक राज शर्मा, कुलदीप पठानिया, मनमोहन कटोच, युद्धवीर गोमा, विजय पाल सिंह, जगजीवन पाल, अल्कनंदा बक्शी, अमित नंदा, महेश्वर चौहान, मोहिंद्र चौहान, सुधीर आजाद, सुरिंद्र मनकोटिया, सरोज कुमारी, दीपक ल_, नीजर नैयर, मार्शल मैहजता, राजिंद्र वर्मा व विवेक मिनका को समिति में जगह मिली है।

नरेश चौहान को सौंपी मीडिया समन्वय समिति की कमान

मीडिया समन्वय समिति के चेयरमैन नरेश चौहान होंगे जबकि राजिंद्र राणा, रघुवीर सिंह बाली, लखविंद्र राणा, कुलदीप सिंह पठानिया, अनिता वर्मा, सतपाल रायजदा, प्रकाश चौधरी, केवल पठानिया, हरीकृष्ण हिमराल, अजय वर्मा, राजिंद्र वर्मा, भुवनेश्वर गौर, कुंजना सिंह, केशव नायक व रजिंद्र शर्मा शामिल हैं।

कुलदीप सिंह राठौर प्रदेश चुनाव समिति के चेयरमैन

प्रदेश चुनाव समिति के चेयरमैन कुलदीप सिंह राठौर होंगे जबकि मुकेश अग्निहोत्री, वीरभद्र सिंह, आनंद शर्मा, आशा कुमारी, विप्लव ठाकुर, ठाकुर कौल सिंह, कर्नल धनी राम शांडिल, सुखविंदर सिंह सुक्खू, जीएस बाली, रामलाल ठाकुर, सुधीर शर्मा, राजेश धर्मांणी, हर्ष महाजन व रजनीश किमटा को शामिल किया गया है। सभी ए.आई.सी.सी. सैक्रेटरी इन इंचार्ज हिमाचल व चीफ ऑफ का फ्रटल ऑर्गेनाइजेशन एच.पी.सी.सी. एक्स ऑफिशियो मैंबर होंगे।

रजनी पाटिल को समन्वय समिति का जिम्मा

समन्वय समिति में हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, सहप्रभारी गुरकिरत सिंह, रंजीत रंजन, कुलदीप सिंह राठौर, मुकेश अग्निहोत्री, वीरभद्र सिंह, आनंद शर्मा, विद्या स्टोक्स, आशा कुमारी, विप्लव ठाकुर, ठाकुर कौल सिंह, कुलदीप कुमार, सुखविंदर सिंह सुक्खू, चंद्रेश कुमारी, जी.एस. बाली, कर्नली धनी राम शांडिल व ठाकुर सिंह भरमौरी शामिल हैं।

चुनाव प्रबंधन टीम में इन्हें किया शामिल

चुनाव प्रबंधन टीम में अनिल शर्मा, बलदेव ठाकुर, धर्मेंद्र, अनिंद्र सिंह नौटी, राकेश चौहान व यशपाल शामिल हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!