पुलवामा आतंकी हमला : पठानकोट लाया गया शहीद तिलक का पार्थिव शरीर, कल होगा अंतिम संस्कार

Edited By Vijay, Updated: 15 Feb, 2019 06:03 PM

pulwama terror attack  body of martyr tilak brought to pathankot

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के तिलक राज का पार्थिव शरीर फिलहाल पठानकोट एयरबेस पर लाया गया है। यहां से उन्हें दिल्ली ले जाया जाएगा, जहां पर पी.एम. मोदी शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे। बताया जा...

कांगड़ा: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के तिलक राज का पार्थिव शरीर फिलहाल पठानकोट एयरबेस पर लाया गया है। यहां से उन्हें दिल्ली ले जाया जाएगा, जहां पर पी.एम. मोदी शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे। बताया जा रहा है कि शनिवार को शहीद तिलक राज का पार्थिव शरीर घर पहुंचेगा और फिर उनके पैतृक गांव जंद्रोहा में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि 32 वर्षीय तिलक राज 11 फरवरी को ही छुट्टी काटकर घर से ड्यूटी पर लौटे थे। इससे पहले श्रीनगर में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

अप्रैल, 2007 में सी.आर.पी.एफ. में भर्ती हुए थे तिलक राज

शहीद तिलक राज पुत्र लायक राम मूल रूप से शाहपुर के धारकंडी की रुलेहड़ पंचायत के बतूनी गांव से थे और कुछ साल पहले ही धारकलां शिफ्ट हुए थे। 2 मई, 1988 को जन्मे तिलक राज अप्रैल, 2007 को केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सी.आर.पी.एफ.) में भर्ती हुए थे।

4 दिन पहले ही घर से लौटे थे ड्यूटी पर

शहीद तिलक राज 4 दिन पहले 11 फरवरी को ही घर से छुट्टी काट कर गए थे। अहम बात यह है कि तिलक राज की पत्नी ने 22 दिन पहले ही बेटे को जन्म दिया है, जिसके चलते ही वह घर आए थे। उनका एक 2 साल का बेटा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!