Edited By PTI News Agency, Updated: 22 Jan, 2021 01:31 AM
बिलासपुर, 21 जनवरी (भाषा) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में महिलाओं के एक आश्रय स्थल के प्रबंधक को वहां की एक महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
बिलासपुर, 21 जनवरी (भाषा) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में महिलाओं के एक आश्रय स्थल के प्रबंधक को वहां की एक महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि तीन महिलाओं के बयान को एक मजिस्ट्रेट के समाने दर्ज करवाया गया। इनमें से एक महिला ने आश्रय स्थल के प्रबंधक जितेंद्र मौर्य पर दुष्कर्म का आरोप लगाया।
उन्होंने बताया कि एक महिला ने आरोप लगाया कि आश्रय स्थल के कर्मचारियों ने उसे शारीरिक प्रताड़ना दी।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बयानों के आधार पर मौर्य को गिरफ्तार कर लिया गया और इस मामले में आगे जांच की जा रही है ।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।